{"_id":"6a12db3e8fce0d31950a361b","slug":"patients-are-arriving-at-the-civil-hospital-with-dehydration-their-health-deteriorating-due-to-the-heat-roorkee-news-c-37-sdrn1033-155584-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"तपिश का कहर: सिविल अस्पताल में डिहाइड्रेशन के पहुंच रहे मरीज, गर्मी से बिगड़ रही सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तपिश का कहर: सिविल अस्पताल में डिहाइड्रेशन के पहुंच रहे मरीज, गर्मी से बिगड़ रही सेहत
Sun, 24 May 2026 04:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sun, 24 May 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
तपिश का कहर: सिविल अस्पताल में डिहाइड्रेशन के पहुंच रहे मरीज, गर्मी से बिगड़ रही सेहत
उल्टी, चक्कर और कमजोरी की शिकायत लेकर पहुंच रहे मरीज
डॉक्टर की सलाह, धूप से बचें, पानी और तरल पदार्थों का करें सेवन
रुड़की। भीषण गर्मी और तेज धूप का असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। पिछले कुछ दिनों से बढ़ते तापमान के चलते सिविल अस्पताल में डिहाइड्रेशन, उल्टी, चक्कर और कमजोरी की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना लगभग 20 से अधिक डिहाईड्रेशन के मरीज पहुंच रहे हैं। सिविल अस्पताल के डॉ़ मशरूफ अली ने बताया कि भीषण गर्मी से लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। शनिवार को उनकी ओपीडी में 151 मरीज पहुंचे। इनमें करीब 20 मरीज डिहाइड्रेशन के थे। डॉ़ ने बताया कि अधिकतर मरीजों में डिहाइड्रेशन, उल्टी, चक्कर और कमजोरी की शिकायत देखने को मिली है। बताया कि इससे पहले डिहाइड्रेशन से तीन लोगों की अधिक तबीयत खराब होने की वजह से उनको भर्ती भी करना पड़ा। बताया कि दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के संपर्क में आने से लोगों की तबीयत ज्यादा बिगड़ रही है। उन्होंने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। कहा कि बिना जरूरी काम के दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो सिर को कपड़े या टोपी से ढककर निकलें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। डॉ़ मशरूफ अली कहना है कि गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए पानी के साथ-साथ नींबू पानी, छाछ, लस्सी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। बाहर खुले में बिकने वाले कटे फल और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों से भी बचने की सलाह दी गई है।