{"_id":"5db733ba8ebc3e01702d2ee3","slug":"passengers-please-note-13-trains-will-be-closed-for-three-months-roorkee-news-drn324264625","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें... तीन माह बंद रहेंगी 13 ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें... तीन माह बंद रहेंगी 13 ट्रेनें
विज्ञापन
देहरादून रेलवे स्टेशन को मॉडल बनाने का काम करने के लिए तीन माह रेलवे ट्रैक पर मेगा ब्लॉक रहेगा। आने वाली 10 नवंबर से सात फरवरी तक देहरादून से हरिद्वार के बीच ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से ठप रहेगा। दून आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रेलवे ने रद कर दी हैं, जबकि सात ट्रेनें आधे रास्ते से वापस चली जाएंगी।
इस दौरान देहरादून रेलवे स्टेशन पर कोई भी ट्रेन नहीं आ सकेगी। हरिद्वार से देहरादून की पूरी पटरियों को उखाड़ा जाएगा। रेल की पटरियों के साथ ही उसके नीचे लगे स्लीपर को भी बदले जाने की तैयारी है। इन सब कार्यों के चलते ट्रेनों का संचालन ठप रहेगा।
इन ट्रेनों का होगा सीमित संचालन
सात ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से किया जाएगा। देहरादून से नई दिल्ली चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस, नंदा देवी एक्सप्रेस, दून हावड़ा एक्सप्रेस, उपासना एक्सप्रेस का संचालन हरिद्वार तक ही किया जाएगा। यह ट्रेनें हरिद्वार तक आएंगी और वहीं से वापस चली जाएंगी। इसके अलावा गोरखपुर तथा मुजफ्फरपुर से देहरादून आने वाली राप्ती गंगा एक्सप्रेस नजीबाबाद तक आएंगी और उन्हें वहीं से वापस कर दिया जाएगा। लिंक एक्सप्रेस को भी अलीगढ़ तक सीमित कर दिया गया है। इलाहाबाद से आने वाली ट्रेन अलीगढ़ तक आएगी तथा वहीं से वापस चली जाएगी। इसके अलावा सभी ट्रेनों का संचालन पूर्ण रूप से बाधित रहेगा।
विज्ञापन
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
14631 देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस 10 नवंबर से 7 फरवरी तक, 14632 अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस नौ नवंबर से छह फरवरी तक, 14309 उज्जैन-देहरादून उज्जैनी एक्सप्रेस 13 नवंबर से छह फरवरी तक, 14310 देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस 12 नवंबर से पांच फरवरी तक, 14317 इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस नौ नवंबर से नौ फरवरी तक, 4318-देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस आठ नवंबर से आठ फरवरी तक, 14606 जम्मूतवी-हरिद्वार एक्सप्रेस दस नवंबर से दो फरवरी तक, 14605 हरिद्वार-जम्मूतवी एक्सप्रेस 11 नवंबर से तीन फरवरी तक, 19019 बांद्रा-देहरादून एक्सप्रेस आठ नवंबर से छह फरवरी तक, 19020 देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस दस नवंबर से आठ फरवरी तक, 54341 सहारनपुर-देहरादून पैसेंजर 11 नवंबर से आठ फरवरी तक, 54342 देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर 11 नवंबर से आठ फरवरी तक, 12687 मदुरै-देहरादून चंडीगढ़ एक्सप्रेस छह नवंबर से 2 फरवरी तक, 12688 देहरादून-चंडीगढ़ मदुरै एक्सप्रेस 11 नवंबर से सात फरवरी तक