फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Passenger dies after falling from Chandigarh Express

Roorkee News: चंडीगढ़ एक्सप्रेस से गिरकर यात्री की मौत

Sun, 15 Jun 2025 07:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
Passenger dies after falling from Chandigarh Express
लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर जीआरपी तत्काल मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन




रविवार सुबह 7.30 बजे लखनऊ से चलकर चंडीगढ़ जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन लक्सर से रुड़की के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान रुड़की रेलवे स्टेशन से पहले ट्रेन के दरवाजे पर यात्रा कर रहा एक यात्री अंकुल वर्मा (25) थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश अचानक संतुलन बिगड़ने पर चलती ट्रेन से गिर गया।
विज्ञापन




उसके साथ ही यात्रा कर रहे उसके साथियों ने शोर मचाया। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल यात्री को उपजिला चिकित्सालय भेजा गया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जीआरपी थानाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल यात्री की उपचार के दौरान मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के साथ यात्रा कर रहे उसके परिचित अस्पताल में मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed