{"_id":"654cdff870a613abe50d97ec","slug":"party-will-contest-on-all-seats-in-the-state-akil-roorkee-news-c-37-1-sdrn1034-13115-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में सभी सीटों पर चुना लड़ेगी पार्टी : आकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में सभी सीटों पर चुना लड़ेगी पार्टी : आकिल
विज्ञापन
फोटो समाचार:
पिरान कलियर। आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल अहमद ने दरगाह साबिर पाक में चादर और फूल पेश कर देश, प्रदेश एवं पार्टी के लिए दुआएं मांगी।
उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी की मांग करने वाले आकिल अहमद ने कांग्रेस पार्टी से निष्कासित होने के बाद आम इंसान विकास पार्टी का गठन किया था। बृहस्पतिवार को कलियर पहुंचे आकिल अहमद ने कहा कि 12 नवंबर को कासमपुर बोड़ाहेड़ी में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा हैं। सम्मेलन में राष्ट्रीय और प्रदेश के नेता शिरकत करेंगे। सम्मेलन में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। कहा कि प्रदेश में पार्टी लोकसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वह खुद ही हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। कहा भाजपा और कांग्रेस के राज में पेपर लीक होते रहे हैं। दोनों ही सरकार युवाओं को रोजगार नहीं देना चाहती हैं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजू सिंह विराटया, राजू तोमर, अश्वनी कुमार, मुकेश कुमार, अब्दुल समद, मुस्तफा त्यागी आदि मौजूद रहे। संवाद