{"_id":"69692b586965a5cccd057e94","slug":"paramedical-staff-will-get-hepatitis-b-vaccine-from-today-roorkee-news-c-5-1-drn1086-879974-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पैरामेडिकल स्टाफ को आज से लगेगी हेपेटाइटिस-बी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पैरामेडिकल स्टाफ को आज से लगेगी हेपेटाइटिस-बी वैक्सीन
Thu, 15 Jan 2026 11:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
पैरामेडिकल स्टाफ को आज से लगेगी हेपेटाइटिस-बी वैक्सीन
रुड़की। सिविल अस्पताल रुड़की में कार्यरत पैरामेडिकल स्टाफ को संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षा कवच मिलने जा रहा है। ये सुरक्षा कवच यानी हेपेटाइटिस-बी वैक्सीन होगी। टीकाकरण अभियान की शुरुआत शुक्रवार से की जाएगी, जिससे अस्पताल में सेवाएं दे रहे स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि निदेशालय स्तर से पैरामेडिकल स्टाफ के लिए हेपेटाइटिस-बी वैक्सीन की डोज अस्पताल को मिल चुकी है। इसके बाद टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और निर्धारित कार्यक्रम के तहत कर्मचारियों को वैक्सीन दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पैरामेडिकल स्टाफ जैसे नर्सिंग स्टाफ, लैब टेक्नीशियन, वार्ड बॉय, ओटी असिस्टेंट सहित अन्य कर्मचारी रोजाना मरीजों के सीधे संपर्क में रहते हैं। ऐसे में उन्हें संक्रमण का खतरा अधिक बना रहता है।