फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Pandit Deendayal was a visionary and ideal thinker

दूरदृष्टा और आदर्श विचारक थे दीनदयाल

Fri, 25 Sep 2020 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Pandit Deendayal was a visionary and ideal thinker
रुड़की। रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में भारतीय जनसंघ के संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प दोहराया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल दूरदृष्टा और आदर्श विचारक थे।
विज्ञापन

गणेशपुर में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष ठाकुर मोहित सिंह और संचालन बूथ महामंत्री रितेश पंवार ने किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनिल शर्मा ने कहा कि एकात्म मानववाद और अंत्योदय के जनक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का महान व्यक्तित्व हम सबके लिए अनुकरणीय है। उन्होंने अंत्योदय का सूत्र देते हुए कहा था कि विकास की प्रक्रिया का लाभ पंक्ति के अंत में खड़े व्यक्ति तक भी पहुंचना चाहिए। डॉ. शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मत था कि किसान को उसकी उपज का सही दाम मिले और मजदूर को उसका पसीना सूखने से पहले मजदूरी मिल जानी चाहिए। बूथ अध्यक्ष ठाकुर मोहित सिंह ने कहा कि आज विश्व को पूंजीवाद या साम्यवाद नहीं, बल्कि मानववाद की जरूरत है। इस अवसर पर भाजपा नगर मंत्री सुमित अग्रवाल, शक्ति केंद्र संयोजक विजय कुमार मेहता, हरीश शर्मा, पार्षद नीतू शर्मा, ममता शर्मा, सचिन प्रधान, संचित शर्मा, सुनील शर्मा, गौरव सैनी, गजेंद्र सिंह, प्रमोद चौधरी, संदीप कुमार व परमजीत सिंह आदि शामिल रहे। तहसील परिसर में भाजपा नेता नवीन कुमार जैन के संयोजन में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती वर्ष पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में दर्जाधारी शोभाराम प्रजापति, नमो फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र जैन आदि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को महान विचारक बताया। इस दौरान बजंरग दल की पदाधिकारी कविता रावत, अनूप शर्मा, पंकज जैन, सुबोध शर्मा, सुंदरलाल, नीरज कपिल, नरेश नागयान, सचिन गोंड़वाल, सुमित, सुनील गोयल, अशोक कुमार, राजेश वर्मा और सपना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed