{"_id":"216b0d82a6f7438c76fd93390a866604","slug":"panchayat-elections-will-meet-today-in-bhagwanpur-bhadrabad-symbol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: भगवानपुर-बहादराबाद में आज मिलेंगे सिंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: भगवानपुर-बहादराबाद में आज मिलेंगे सिंबल
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 16 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। लक्सर, खानपुर में जहां इन दिनों चुनाव प्रचार जोरों के साथ चल रहा है, वहीं बृहस्पतिवार से भगवानपुर और बहादराबाद में भी चुनाव चिन्ह मिलने से चुनाव प्रचार का डंका बज जाएगा। दरअसल यहां चुनाव प्रचार तो चल रहा था, लेकिन चुनावी निशान न मिलने से पूरे शबाब पर नहीं पहुंच पा रहा था। बृहस्पतिवार से दोनों ब्लाकों के प्रत्याशियों का चुनाव चिन्ह मिलने का इंतजार खत्म होने से चुनाव अधिकारियों की ओर से सभी को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
तीन चरणों में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए लक्सर, खानपुर ब्लाक क्षेत्र में 21 दिसंबर को मतदान होना है। यहां के ग्राम पंचायत सदस्य से लेकर ग्राम प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सीटों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को 11 दिसंबर को चुनाव चिन्ह दे दिए थे। उसके बाद से ही प्रत्याशी दिन-रात घर-घर जाकर वोट मांगने के साथ ही लाउडस्पीकर से सभाएं, बैठकें कर मतदाताओं को रिछाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
भगवानपुर और बहादराबाद क्षेत्र में भी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं, लेकिन चुनाव चिन्ह नहीं मिलने से खुलकर प्रचार नहीं कर पा रहे हैं। प्रत्याशी चुनाव चिन्ह मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, ताकि जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों को चुनाव चिन्ह के बारे में बताया जा सके। बृहस्पतिवार को यह इंतजार प्रत्याशियों का समाप्त हो जाएगा। बृहस्पतिवार को दूसरे चरण के तहत 27 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए भगवानपुर और बहादराबाद ब्लाक क्षेत्र के उम्मीदवारों को भी चुनाव प्रचार करने के लिए मतदान करने के निशान दे दिए जाएंगे। चुनाव चिन्ह मिलते ही इन दोनों ब्लाकों में भी अब चुनावी बिगुल बजने से ग्रामीण इलाका पूरी तरह चुनावी रंग में डूब जाएगा।
विज्ञापन
रुड़की-नारसन में 23 को मिलेंगे चुनाव चिन्ह
भगवानपुर-बहादराबाद ब्लाक के सबसे आखिरी चरण के लिए 23 दिसंबर को चुनाव चिन्ह बांटें जाएंगे। यहां तीसरे चरण लिए ग्रामीण मतदाता दो जनवरी को ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्यों के लिए वोट डालेंगे।