फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Paddy purchasing centers accused of disturbing the purchase of paddy

धान क्रय केंद्रों पर धान न खरीद परेशान करने का आरोप

Tue, 26 Oct 2021 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Paddy purchasing centers accused of disturbing the purchase of paddy
लक्सर में सरकरी धान केंद्रों पर खरीदारी करने को लेकर एसडीएम वैभव गुप्ता से वार्ता करते किसान। - फोटो : ROORKEE
किसानों ने सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने के दौरान कर्मचारियों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। साथ ही मामले की शिकायत एसडीएम से की है। चेतावनी दी कि केंद्रों पर उनका धान नहीं खरीदा गया तो वे तहसील के गेट पर धान उतारकर रास्ता जाम करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को खानपुर क्षेत्र के गोवर्धनपुर, हस्तमौली, सहीपुर, मथाना, धर्मपुर, ढाढेकी, कर्णपुर, ययिहापुर, लक्सरी, दाबकी, भुरना, महेश्वरा, महेसरी, मोहम्मदपुर और कुआंखेड़ा आदि गांवों के किसानों ने एसडीएम वैभव गुप्ता से मुलाकात की। किसानों ने बताया कि खानपुर क्षेत्र में धान की सरकारी खरीद का एकमात्र केंद्र गोवर्धनपुर में है। केंद्र पर लक्सर विकासखंड क्षेत्र के भी 20 से अधिक गांव आते हैं। आरोप लगाया कि उनके धान में नमी की मात्रा 15 से 16 फीसदी आई है। फिर भी गोवर्धनपुर केंद्र प्रभारी किसानों का धान खरीदने से साफ इनकार कर रहे हैं, जबकि मानकों के मुताबिक 17 फीसदी तक की नमी का धान केंद्र पर बिक सकता है। केंद्र प्रभारी ने कुछ लोगों को वहां रखा हुआ है। यदि किसान धान न लेने का कारण पूछते हैं तो वे लोग अभद्रता करते हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि धान नहीं खरीदा गया तो वे तहसील के दोनों मेन गेट पर धान उतारकर रास्ता बंद करेंगे। एसडीएम वैभव गुप्ता ने आश्वासन दिया कि उनका धान खरीदा जाएगा। वहीं, एसडीएम ने सभी सरकारी धान खरीद केंद्र प्रभारियों की बैठक कर धान खरीद के निर्देश दिए। इस दौरान कालूराम, सतीश सिंह, नकली सिंह, मांगेराम, जोगेंद्र, शिवकुमार, प्रमोद कुमार, ब्रिजेश, मंजीत सिंह, रवि, राजकुमार, अजीत सिंह, सुबोध और नाथीराम आदि किसान मौजूद रहे। उधर, गोवर्धनपुर सरकारी धान खरीद केंद्र के प्रभारी विकास भंडारी ने बताया कि केंद्र पर टोकन नंबर के अनुसार धान खरीदा जा रहा है। कुछ किसान उन पर राजनीतिक दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed