{"_id":"61e8260e7c3dc56721598f55","slug":"outgoing-pradhan-accused-of-missing-wife-roorkee-news-drn4020304149","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवर्तमान प्रधान पर पत्नी को गायब करने का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवर्तमान प्रधान पर पत्नी को गायब करने का आरोप, हंगामा
विज्ञापन
ुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में ग्राम प्रधान पर महिला को गायब करने का आरोप लगाकर हंगामा करते परिजन?
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्यक्ति ने निवर्तमान ग्राम प्रधान पर कुछ लोगों के साथ मिलकर पत्नी को लापता करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर कोतवाली में ही निवर्तमान प्रधान और महिला के परिजनों में नोकझोंक हो गई। मामला इतना बढ़ा कि परिजनों ने प्रधान से कोतवाली में ही धक्कामुक्की कर दी, जिससे हंगामा हो गया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत किया। साथ ही प्रधान से घंटों पूछताछ की।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी व्यक्ति की पत्नी करीब पांच माह पूर्व लापता हो गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। इस बीच परिजनों को पता चला कि निवर्तमान ग्राम प्रधान ने कुछ लोगों के साथ मिलकर पत्नी को लापता किया है। आरोप है कि उन्होंने पुलिस से ग्राम प्रधान की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। इससे परेशान होकर पीड़ित ने डीजीपी से मिलकर मामले की शिकायत की। डीजीपी ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को गहनता से जांच करने के निर्देश दिए।
पुलिस ने बुधवार को ग्राम प्रधान और महिला के परिजनों को कोतवाली बुलाया। प्रधान को देखकर महिला के परिजनों का पारा चढ़ गया। उन्होंने आरोप लगाया कि लापता होने से पहले वह ग्राम प्रधान के घर गई थी। आरोप है कि अब ग्राम प्रधान उसके गंगनहर में डूबने की बात कहकर मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है। इसे लेकर दोनों पक्ष कोतवाली में पुलिस के सामने ही भिड़ गए और हंगामा हो गया। महिला के परिजनों ने ग्राम प्रधान से धक्कामुक्की कर दी। पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत कराकर ग्राम प्रधान से पूछताछ की। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी दीप कुमार ने बताया कि लापता महिला के संबंध में जांच चल रही है।