{"_id":"62a358f754b09d31603d02f3","slug":"oops-scorching-heat-made-you-miserable-roorkee-news-drn41418275","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफ्फ! तपती गर्मी ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफ्फ! तपती गर्मी ने किया बेहाल
विज्ञापन
अधिकतम के साथ ही बढ़ते न्यूनतम पारे ने लोगों को बेहाल कर दिया है। पिछले चार दिन में न्यूनतम पारा 3.5 डिग्री बढ़कर 27.5 पर पहुंच गया है। गर्मी से निजात के लिए लोग गंगनहर में गोते लगा रहे हैं लेकिन वो भी कुछ देर की ही राहत दे पा रही है।
पिछले कुछ दिनों से गर्मी अपने चरम पर है। शुक्रवार को अधिकतम पारा जहां 40 डिग्री से ऊपर रहा। वहीं न्यूनतम पारा एक सप्ताह में सर्वाधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले सोमवार को अधिकतम पारा 40.6 और न्यूनतम पारा 24.0 डिग्री सेल्सियस था। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम पारे के बीच का अंतर घटने की वजह से मौसम में गर्मी के साथ-साथ उमस भी बढ़ी है। इसने लोगों को बेचैन और परेशान करना शुरू कर दिया है। बाजार में खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोग तपती धूप से बचने के लिए मुंह और हाथों को कपड़ों से ढंककर निकल रहे हैं। वहीं गंगनहर के घाटों पर भरी दोपहरी में लोग नहाकर गर्मी शांत करते देखे जा रहे हैं। वहीं गर्मी का असर बाजारों पर भी साफ दिख रहा है। दोपहर के समय सभी बाजार पूरी तरह सुनसान दिखाई दे रहे हैं।
अगले पांच दिन नहीं बारिश के आसार
आईआईटी रुड़की की ओर से जारी सूचना के अनुसार अगले पांच दिन बारिश के आसार नहीं है। अधिकतम तापमान 39 से 40.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 से 30.5 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। हालांकि 13 जून को .3 मिमी. बारिश की संभावनाएं बताई गई हैं।
विज्ञापन
एक सप्ताह में दर्ज किया गया तापमान
दिन - तारीख -अधिकतम-न्यूनतम
शुक्रवार - 10 जून - 40.5 - 27.5
बृहस्पतिवार-9 जून- 40.0 - 27.0
बुधवार - 08 जून - 40.5 - 27.0
मंगलवार-07 जून - 39.5 - 26.0
सोमवार -06 जून - 40.6 - 24.0
रविवार - 05 जून - 42.0 - 24.5
शनिवार- 04 जून - 42.0 - 25.0