Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   One worker killed, another seriously injured in road accident

Roorkee News: सड़क हादसे में एक श्रमिक की मौत, दूसरा गंभीर

Sat, 31 Jan 2026 07:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
One worker killed, another seriously injured in road accident
मजदूरी कर लौट रहे श्रमिकों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए श्रमिकों में एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली क्षेत्र के टिक्कमपुर गांव निवासी विनोद ने तहरीर में बताया कि उनके ताऊ का लड़का ब्रिजेश मजदूरी करता है। 19 जनवरी की रात करीब सात बजे वह अपने साथी कल्याण निवासी लक्सर के साथ मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहा था। मीरपुर पुलिया के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन




राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान ब्रिजेश की मौत हो गई। कल्याण की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वाहन चालक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed