फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   One quintal of banned meat recovered, accused absconding

Roorkee News: एक क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद, आरोपी फरार

Fri, 17 Oct 2025 11:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
One quintal of banned meat recovered, accused absconding
कोतवाली क्षेत्र में संरक्षित पशु के कटान की सूचना पर गोवंश संरक्षण स्क्वाॅड ने घेराबंदी की लेकिन आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके से एक क्विंटल से अधिक प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई हैं।
विज्ञापन




15 अक्तूबर की रात को गोवंश संरक्षण स्क्वाॅड के प्रभारी शरद सिंह को लक्सर कोतवाली के गढ़ी गांव के पास संरक्षित पशु का कटान किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर उन्होंने कांस्टेबल बृजकिशोर, विनित लांबा, प्रवीण कुमार और पवन कुमार के साथ संघीपुर गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर दी। इस दौरान सामने से बाइक पर आ रहे दो व्यक्तियों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन वह बैग फेंककर मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके से दो बैग में एक क्विंटल से अधिक प्रतिबंधित मांस बरामद किया। फरार हुए आरोपियों में एक की पहचान साबिर निवासी ग्राम लादपुर कलां के तौर पर हुई है। उपनिरीक्षक शरद सिंह की ओर से आरोपी साबिर और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed