{"_id":"571fba944f1c1bfb4ca91b45","slug":"one-lakh-65-thousand-was-given-double-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख 65 हजार नहीं देने पर हुआ था डबल मर्डर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख 65 हजार नहीं देने पर हुआ था डबल मर्डर
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
मडऱ्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने डबल मर्डर के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक एक लाख 65 हजार रुपये नहीं देने के चलते दोनों युवकों की हत्या की गई। आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त किए गए हथियारों को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
विगत बुधवार को लक्सर कस्बे से सटे शेखपुरी गांव में कुबेर रोड लाइंस के ऑफिस में करूणेश व अनिल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में ग्यारह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। मंगलवार को एसएसपी डी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस व एसपी प्रमेंद्र डोबाल ने लक्सर कोतवाली में मामले का खुलासा किया।
एसएसपी ने बताया कि संदीप उर्फ चीकू के एक लाख 65 हजार रुपये मृतक करूणेश के पास थे। जिन्हे करूणेश ने देने से साफ मना कर रहा था। जबकि मामले में अनिल ने करूणेश का पक्ष लिया था। जिस कारण संदीप उर्फ चीकू व राज्जा उर्फ रणजीत ने करूणेश व अनिल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने संदीप व राज्जा के पास से हत्या में प्रयुक्त किए गए पिस्टल भी बरामद किए हैं। वहीं अन्य आरोपियों को षड्यंत्र का दोषी बताया है। पुलिस ने घटना के छह आरोपी संदीप निवासी लक्सर, राज्जा निवासी ऐथल, तेजेंद्र गिल निवासी सीमली लक्सर, राजकिरण निवासी अकौढा व अनिल निवासी अकौढा को मीडिया के समाने प्रस्तुत कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस दौरान उपजिलाधिकारी किशन सिंह नेगी, पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र सिंह रौतेला, कोतवाली प्रभारी जयदेव आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस टीम को ढाई हजार रुपयें का ईनाम
- एसएसपी डी सैथिल अबुदई कृष्णराज एस ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में कोतवाली जयदेव आर्य, एसएसआई रामकुमार जुयाल, उपनिरीक संपूर्णानंद्र गैरोला, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत, उपनिरीक्षण नरेश कुमार, कांस्टेबल रवि पंत, सतीश रावत, वरुण चौधरी व कांस्टेबल अरविंद्र प्रसाद शामिल थे।
सहारनपुर के एक गांव से लिए थे हथियार
एसएसपी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त दोनों पिस्टल संदीप ने यूपी सहारनपुर के एक गांव निवासी युवक से कुछ दिनों पहले प्राप्त किए थे। जो पूरी तरह अवैध हैं। उन्होंने बताया संदीप द्वारा मिली जानकारी के आधार पर इस मामले की छानबीन भी की जा रही है।
मानव वध सेल करेगी दोहरे हत्याकांड की जांच
लक्सर। दोहरे हत्याकांड की जांच अब मानव वध सेल करेगा। मृतक के परिजनों ने प्रेसवार्ता के बाद एसएसपी से शिकायत कर जांच अधिकारी पर जांच को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। जिस पर एसएसपी ने मानव वध अपराध शाखा को मामले हस्तांतरित कर दिया है।
मंगलवार दोपहर जैसे ही एसएसपी डी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस लक्सर कोतवाली में प्रेसवार्ता करने पहुंचे तो एसएसपी के आने की भनक मृतकों के परिजनों को भी लग गई। जिस पर करीब सैकड़ों लोग परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच गए। प्रेसवार्ता करने के बाद एसएसपी ने परिजनों के साथ आए लोगों से वार्ता की। परिजनों का आरोप था कि मामले के जांच अधिकारी लक्सर कोतवाल आरोपियों की अच्छी मेहमान नवाजी कर रहे हैं। कई तरह की सुविधाएं आरोपियों को मुहैया कराई जा रही है। परिजनों ने जांच अधिकारी पर जांच को प्रभावित करने का अंदेशा जताया। जिस पर एसएसपी ने मामले की जांच कोतवाल से हस्तांतरित कर मानव वध सेल को दी है। जिस पर परिजन संतुष्ट होकर कोतवाली से चले गए। इस दौरान युद्धराज, रविंद्र सिंह, पवन सिंह, पहल सिंह, गौरख सिंह, बाबू मुखिया, राजकुमार, लंबरदार, विजय, साहब आदि लोग मौजूद रहे।
दोहरे हत्याकंाड ने कुचल दिया दोस्ती का रिश्ता
खानपुर। खनन को लेकर हुए दोहरे हत्याकांड ने दोस्ती के विश्वास को भी तार-तार कर दिया है। घटना से पहले हत्याकांड के मुख्य आरोपी और मृतकों के बीच गहरी दोस्ती थी।
मुख्य हत्यारोपी संदीप उर्फ चीकू, तेजेंद्र गिल और मृतक करुणेश उर्फ बिन्नू व अनिल उर्फ काला के बीच गहरे दोस्ताना संबंध थे। दोस्ती की गवाही एक पत्रिका में भी दर्ज है। गुर्जर गूंज नामक पत्रिका में नववर्ष और होली की शुभकामनाएं देते हुए दोनों मृतकों और दोनों मुख्य आरोपियों का एकसाथ फोटो छपा है। साथ ही रानी देवयानी और खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की भी फोटो छपी है।