फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   One killed, two seriously injured in tractor-trolley collision

Roorkee News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक की मौत, दो गंभीर घायल

Tue, 21 Apr 2026 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
One killed, two seriously injured in tractor-trolley collision
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। अन्य दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के लखनौता देवबंद मार्ग पर बहादराबाद थाना क्षेत्र के रुहालकी किशनपुर गांव निवासी तीन युवक शुभम, गोलू व आदित्य बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। मंगलवार शाम को जब वह झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गोकुलपुर के पास पहुंचे तो उनकी बाइक लखनौता की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। इससे वह ट्रॉली से टकराकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया। वहां पर चिकित्सकों ने शुभम उम्र 21 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक गोलू की हालत भी गंभीर बनी हुई है। तीसरे युवक आदित्य का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक व घायल के परिजनों को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed