{"_id":"68d041fb0afa9e6732065c63","slug":"one-dead-mother-and-son-injured-in-collision-between-two-bikes-roorkee-news-c-5-1-drn1027-794364-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, मां-बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, मां-बेटा घायल
विज्ञापन
लिब्बरहेड़ी के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मां-बेटा घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सफरपुर निवासी गफ्फार अपनी मां सईदा के साथ रविवार दोपहर बाद बाइक से लिब्बरहेड़ी जा रहा था। बताया गया कि जैसे ही वह लिब्बरहेड़ी पुल के पास पहुंचे तो इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से निजामपुर निवासी नेत्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई। गफ्फार और उसकी मां घायल हो गए।
सूचना पर घायलों को उनके परिजन पुलिस के पहुंचने से पहले ही अपनी साथ ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।