{"_id":"5d98ed298ebc3e93b532c9b7","slug":"one-caught-in-theft-of-millions-from-electronic-shop-roorkee-news-drn3219342171","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रोनिक दुकान से लाखों की चोरी में एक धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रोनिक दुकान से लाखों की चोरी में एक धरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो महीने पहले हद्दीवाला में इलेक्ट्रानिक की दुकान में हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी का कुछ सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। साथ ही उसके साथियों की तलाश कर रही है।
शनिवार को कलियर थाने में चोरी का खुलासा करते हुए सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि छह अगस्त को हद्दीवाला में माजरी निवासी अश्वनी की इलेक्ट्रानिक की दुकान में चोरी हुई थी। दुकान मालिक ने बताया था कि चोर इन्वर्टर, बैट्री, पांच एलईडी और गल्ले में रखी 15 हजार की नगदी समेत सामान ले गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच हद्दीवाला स्थित शराब के ठेके के पास एक बाइक सवार युवक को पकड़ लिया सख्ती से पूछताछ में उसने बताया कि छह अगस्त को उसने अपने साथी दिलशाद निवासी कुलड़ीखेड़ा, थाना बिहारीगढ़, सहारनपुर, दिलरोज निवासी दयालपुर, थाना बेहट जिला सहारनपुर और फरमान निवासी भाकरोड़ा, थाना बेहट, सहारनपुर के साथ मिलकर दुकान में चोरी की थी।
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी का इन्वर्टर, एक एलईडी, बैट्री, लोहे की रॉड और बाइक बरामद कर ली। पूछताछ में उसने अपना नाम अमजद निवासी भाकरोड़ा, थाना बेहट जिला सहारनपुर बताया। सीओ ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी संतोष सिंह कुंवर, धनौरी चौकी प्रभारी एनके बचकोटी, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी अजय शाह, एसआई गिरीश चंद्र, एसआई नीरज मेहरा, अहसान अली सैफी, दिनेश चौहान, मनोज यादव, अरविंद तोमर, विनोद, कुमार, भूपेंद्र, मनीषा, महिपाल और अशोक शामिल रहे।