{"_id":"61ba30382187557aa53b09f8","slug":"one-canteen-will-give-employment-to-many-groups-roorkee-news-drn3988717129","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक कैंटीन कई समूह को देगी रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक कैंटीन कई समूह को देगी रोजगार
विज्ञापन
रुड़की ब्लाक में खुलने जा रहे कैंटीन में खाना का टेस्ट लेते डीएम व सीडीओ।
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की ब्लॉक में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा खोली जा रही कैंटीन एक साथ कई समूहों को रोजगार देगी। डीएम ने कैंटीन का निरीक्षण कर यहां चाय और कॉफी मिट्टी के बर्तनों में व खाना पत्तल में देने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि यह सामान भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से ही खरीदा जाए। उन्होंने खाना स्वयं खाकर इसकी गुणवत्ता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
रुड़की ब्लॉक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका (एनआरएलएम) के तहत बने स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हिलांस कैंटीन एंड कैफे के नाम से एक कैंटीन खोल रही हैं। इसकी तैयारियां कई महीने से चल रही है। एनआरएलएम की ब्लॉक मिशन प्रबंधक रोमा सैनी लगातार इस कैंटीन को संचालित करने के लिए प्रयासरत हैं। काम पूरा होने पर बुधवार को डीएम विनय शंकर पांडे और सीडीओ सौरभ गहरवाल ने कैंटीन का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से बनाए खाने को चखा और स्वाद व स्वच्छता की तारीफ की। इस दौरान उन्होंने खाने में इस्तेमाल होने वाला अचार भी समूह की महिलाओं से ही खरीदने को कहा। साथ ही कैंटीन को कॉफी मशीन देने का आश्वासन दिया।
सीडीओ सौरभ गहरवाल कहा कि इस कैंटीन में ब्लॉक के कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ ही आसपास के लोगों को भी कम कीमत पर अच्छी गुणवत्ता वाला भोजन मिलेगा। उन्होंने समूह की महिलाओं को आश्वासन दिया कि कैंटीन संचालन करने में उनकी तरफ से पूरी मदद की जाएगी। इस मौके पर बीडीओ शिव प्रकाश थपलियाल, ब्लॉक मिशन प्रबंधक रोमा सैनी, हेमंत कुमार, पूजा शर्मा, कविता, गीता, मोनिका सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
लाइब्रेरी को बताया बेहतर पहल
ब्लॉक सभागार में ही एक भवन में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ई लाइब्रेरी शुरू कर रही हैं। बुधवार को डीएम और सीडीओ ने ई लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरी भी समूह की महिलाओं की बेहतर पहल है। उन्होंने लाइब्रेरी में एक इंग्लिश अखबार और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए पुस्तकें रखने की बात कही। साथ ही लाइब्रेरी के लिए अपनी तरफ से कुछ बेहतर करने का भी आश्वासन दिया।