फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   One arrested with raw liquor and furnace, two absconding

कच्ची शराब और भट्टी के साथ एक गिरफ्तार, दो फरार

Wed, 20 Jan 2021 12:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
One arrested with raw liquor and furnace, two absconding
लक्सर कोतवाली में कच्ची शराब व भट्टी के साथ पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : ROORKEE
भिक्कमपुर पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए ब्रह्मपुर गांव के पास स्थित बाणगंगा से एक व्यक्ति को सात लीटर अवैध कच्ची शराब और भट्ठी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो साथी मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को मुखबिर की सूचना पर भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल ने पुलिस बल के साथ अवैध कच्ची शराब के खिलाफ ब्रह्मपुर गांव के समीप बाणगंगा में छापा मारा। इस दौरान बाणगंगा में तीन लोग भट्ठी लगाकर कच्ची शराब निकाल रहे थे। पुलिस को अपनी ओर आते देख तीनों लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उनमें से एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से मिला करीब 400 लीटर कच्चा लाहन नष्ट करते हुए एक सिलिंडर, भट्ठी, ड्रम और एक डब्बा बरामद किया। भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि पकड़ा गए आरोपी ने अपना नाम मनोज कुमार निवासी प्रतापपुर बताया है। जबकि फरार होने वाले दोनों आरोपियों में रामकुमार, पौधा उर्फ धर्मवीर निवासी प्रतापपुर शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed