{"_id":"60d615a18ebc3eba703a3f0a","slug":"one-arrested-with-one-and-a-half-quintals-of-banned-meat-roorkee-news-drn382662583","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ क्विंटल प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ क्विंटल प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवानपुर। पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापा मारकर डेढ़ क्विंटल प्रतिबंधित मांस पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक स्कूटी सवार युवक फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष पीडी भट्ट को बृहस्पतिवार रात सूचना मिली कि ग्राम खेड़ी शिकोहपुर में एक ग्रामीण के घर प्रतिबंधित पशु काटा गया है। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घर में छापा मारा। इस दौरान 65 किलो प्रतिबंधित मांस, कटान के उपहरण और अन्य सामान मिला। साथ ही पुलिस ने तौहीद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि उसने गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ मिलकर प्रतिबंधित पशु काटा था, जो फरार हो गया। दूसरी ओर, पुलिस ने कस्बे के निकट सिकरौढ़ा मार्ग पर गश्त के दौरान एक स्कूटी सवार को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो स्कूटी सड़क किनारे गिराकर वह फरार हो गया। पुलिस ने स्कूटी पर रखे बोरे की तलाशी ली तो उसमें 90 किलो प्रतिबंधित मांस मिला। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि स्कूटी सवार युवक सिकरौढ़ा का रहने वाला है। उसकी तलाश की जा रही है। जबकि गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस दौरान पुलिस टीम में एसआई दीपक लिंगवाल, एसआई शरद सिंह, एसआई मनोज ममर्गाइं ब्रह्मदत्त बिजलवाण, शूरवीर सिंह, राजेंद्र, राकेश, प्रवीण, अमित शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, लाल सिंह, सुधीर चौधरी शामिल रहे।