{"_id":"64c15e86476b2ade730862a4","slug":"one-and-a-half-thousand-certificates-issued-in-a-day-people-got-relief-roorkee-news-c-5-1-drn1027-209777-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: एक दिन में जारी हुए डेढ़ हजार प्रमाणपत्र, लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: एक दिन में जारी हुए डेढ़ हजार प्रमाणपत्र, लोगों को मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थायी निवास और जाति प्रमाणपत्र को लेकर करीब 10 दिन से तहसील के चक्कर काट रहे लोगों को बुधवार का दिन राहत देने वाला रहा। हड़ताल स्थगित होने के चलते सभी कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। इससे तहसील में पहले की तरह से कामकाज हुआ। ज्यादा ध्यान स्थायी व जाति प्रमाणपत्रों पर रहा। एक ही दिन में करीब डेढ़ हजार प्रमाणपत्र जारी किए गए। हालांकि अब भी साढ़े छह हजार प्रमाणपत्र लंबित हैं जिन्हें जल्द जारी करने की बात कही जा रही है।
पार्षद सचिन चौधरी व उसके साथियों द्वारा रजिस्ट्रार कानूनगो बिजेंद्र कश्यप के साथ मारपीट किए जाने के विरोध में 18 जुलाई से तहसील कर्मी हड़ताल पर चल रहे थे। कर्मचारी आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। हड़ताल के कारण तहसील से संबंधित तमाम कार्य रुके हुए थे। सबसे ज्यादा परेशानी छात्रों को हो रही थी। प्रवेश आदि लेने के लिए स्थायी निवास व जाति प्रमाणपत्र की जरूरत पड़ती है। प्रमाणपत्र न बनने से छात्रों को प्रवेश लेने में दिक्कतें आ रही थीं।
मंगलवार को जिलाधिकारी के आश्वासन पर तहसीलकर्मियों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया था। इसके चलते बुधवार को तहसील कार्यालय में भारी भीड़ रही। पूर्व की तरह से कार्य हुए। तहसील के एक अधिकारी ने बताया कि कार्यबहिष्कार समाप्त होने के बाद तहसील में लंबित कार्यों को युद्ध स्तर पर निपटाया जा रहा है। बुधवार को डेढ़ हजार स्थायी निवास और जाति प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। अब भी साढ़े छह हजार प्रमाणपत्र लंबित हैं। इन्हें भी दो-तीन दिन के भीतर जारी कर दिया जाएगा।