फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   on the trail of the assembly panchayat chinu pandit

पंचायत से विधानसभा की राह पर चीनू पंडित

Sun, 06 Dec 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 06 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन

अपराध की दुनिया के बाद अब देहात से ‘जनता की अदालत’ में पहुंचा कुख्यात चीनू पंडित 2017 में विधानसभा पहुंचने का रास्ता बना रहा है। राजनीति की पहली सीढ़ी कहे जाने वाले पंचायत चुनाव चीनू के लिए सियासत के जरिये भविष्य ‘सुरक्षित’ करने का सुनहरा मौका है। यूपी बिहार की तर्ज पर अपराध से सत्ता का सफर तय करने के लिए उठाया गया चीनू का यह कदम जिले में पंचायत चुनावों के बीच सुर्खियों में है।

विज्ञापन


रुड़की के मकतूलपुरी में जन्मे विनीत शर्मा उर्फ चीनू पंडित के परिवार का आटा चक्की का पुश्तैनी व्यवसाय रहा है। भाई की हत्या के बाद वर्ष 2008 में ज्वेलर्स कारोबारी प्रदीप सहदेव का मर्डर होने पर चीनू का नाम अचानक अपराध की दुनिया में ऐसा उछला कि चंद सालों में वह कुख्यात सुनील राठी के निशाने पर आ गया। पिछले साल रुड़की जेेल के बाहर हुई गैंगवार की घटना इसी के नतीजे के रूप में सामने आई। पुलिस, जेल और कोर्ट कचहरी की उठापटक की जिंदगी के बाद चीनू अब अपना नया कल बनाने में जुटा है।
विज्ञापन


हालांकि चीनू की माता शशि शर्मा भी रुड़की नगर निगम में निर्वाचित पार्षद हैं। लेकिन, चीनू ने सोहलपुर जिला पंचायत सीट पर चुनावी दंगल में उतरकर सीधे तौर पर सक्रिय राजनीति की शुरुआत कर दी है। पंचायत चुनाव के बाद वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव भी चीनू के निशाने पर हैं। यह फैसला पंचायत चुनाव के नतीजे तय करेंगे। बकौल चीनू पंडित उसने अब जनता की सेवा का मन बना लिया है। पंडित ने बताया कि जनता का प्यार और सहयोग मिला तो विधानसभा चुनाव भी जरूर लड़ूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ननिहाल से लड़ रहा चुनाव
सोहलपुर में ननिहाल होने के कारण ही चीनू ने इस सीट से चुनाव लड़ने का फैसला लिया। ननिहाल में बचपन से आना जाना होने के कारण चीनू यहां घर-घर का जाना पहचाना नामा है। इसका कितना फायदा चीनू को मिल सकता है, यह चुनाव के आने वाले नतीजे ही बता पाएंगे। लेकिन, यह तय है कि चुनाव के नतीजे चीनू का भविष्य जरूर तय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed