{"_id":"66f098d6df8b6a976802b834","slug":"on-sunday-on-behalf-of-indian-brahmin-community-roorkee-news-c-5-1-drn1030-508021-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ब्राह्मण समाज ने प्रतिभाओं का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ब्राह्मण समाज ने प्रतिभाओं का किया सम्मान
विज्ञापन
Iमेधावी छात्र-छात्रा अलंकरण व वरिष्ठ जन सम्मान समारोहI
भारतीय ब्राह्मण समाज की ओर से रविवार को ब्राह्मण प्रतिभा, मेधावी छात्र-छात्रा अलंकरण व वरिष्ठ जन सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें 227 छात्र-छात्राओं व 163 वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने समारोह में जम्मू से ऑनलाइन प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ता है। शिक्षाविद् डॉ. योगेंद्र नाथ शर्मा अरुण ने कहा कि युवा प्रतिभाएं समाज का स्वर्णिम भविष्य है। पूर्व राज्य मंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि समाज के मंदिर में आने से पहले राजनीति का चोला बाहर उतार देना चाहिए। इस दौरान अरुण शर्मा, सुधांशु वत्स, दिनेश कौशिक, जलज गौड़, डॉ. अनिल शर्मा, सौरभ भूषण शर्मा, अंकित शर्मा, डॉ. दीपक शर्मा, पंडित रमेश सेमवाल, ऋषिपाल शर्मा, अरविंद शर्मा, विनोद मिश्रा, रत्नाकर शर्मा और सतीश कुमार शर्मा मौजूद रहे।
Iइनका हुआ सम्मानI
पीसीएस में चयनित आशीष शर्मा, अपूर्व देवल व लव शर्मा, चार्टर्ड अकाउंटेंट अंशिका कौशिक, पीएचडी में सुगंध शर्मा, साहित्यिक क्षेत्र में प्रोफेसर सम्राट शर्मा आदि प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कक्षा 10 एवं 12 की आंशी कौशिक, भव्या कौशिक, संस्कृति शर्मा, दिव्या शर्मा, आशुतोष मिश्रा, अदिति, पीहू जोशी, कनिका शर्मा आदि का सम्मान हुआ।