फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Officers furious after seeing incomplete arrangements in Kaliyar Urs

कलियर उर्स में अधूरी व्यवस्थाएं देख भड़के अफसर

Fri, 07 Oct 2022 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:51 PM IST
सार

इसके साथ ही मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और चूने का छिड़काव लागतार कराने के निर्देश दिए। रस्में पूरी कराने के लिए मांगी अतिरिक्त फोर्सजिलाधिकारी विनय शंकर पांडे और एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने दरगाह साबिर पाक के सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी के साथ हज हाउस में बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने मेला अधिकारी एवं एसडीएम रुड़की विजयनाथ शुक्ला को स्थान चिह्नित कर हटाए गए सभी दुकानदारों को दुकानें लगाएं जाने के लिए जगह उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Officers furious after seeing incomplete arrangements in Kaliyar Urs

विस्तार

दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीएम और एसएसपी ने अधूरी व्यवस्थाएं देखकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को फटकार लगाई। मुख्य रूप से इंटरलॉकिंग रोड नहीं बनने और गंगनहर के बीच पटरी पर बनी पार्किंग स्थल पर सफाई नहीं होने पर उन्होंने ज्यादा एतराज जताया। वहीं पथ प्रकाश व्यवस्था पर भी अधिकारियों की क्लास लगाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स की व्यवस्थाओं को लेकर डीएम विनय शंकर पांडे और एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हज हाउस में बैठक की। इसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पुराने पुल पर इंटरलॉकिंग टाइल और दोनों गंगनहरों के बीच पार्किंग स्थल की सफाई न होने पर फटकार लगाई।
विज्ञापन

इसके साथ ही मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और चूने का छिड़काव लागतार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला क्षेत्र में लगी हाईमास्क लाइटों को ऑन करने के लिए कहा तो अधिकतर खराब मिली। इसपर कर्मचारी उनके सामने ही हाईमास्क लाइटों को ठीक करने में लग गए। डीएम विनय शंकर पांडेय ने कहा कि उर्स में आने वाले जायरीनों को असुविधा नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग को भी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करीब 400 जवानों को तैनात किया गया है। तीन कंपनी पीएसी की भी तैनात हैं। पाकिस्तानी जायरीनों के लिए भी अलग से फोर्स लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम प्यारेलाल शाह, मेला अधिकारी एवं एसडीएम विजयनाथ शुक्ला, एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोभाल, सीओ विवेक कुमार, तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ठ, मेला कोतवाली प्रभारी बीएल भारती, रुड़की सिविल कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान, थाना अध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी, नगर पंचायत दीपाली चौधरी, दरगाह प्रबंधक सफीक अहमद आदि मौजूद रहे।
रस्में पूरी कराने के लिए मांगी अतिरिक्त फोर्स
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे और एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने दरगाह साबिर पाक के सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी के साथ हज हाउस में बैठक की। उन्होंने उर्स में होने वाली सभी रस्मों के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी ने प्रशासन से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की। उन्होंने कहा कि रस्मों के दौरान जायरीनों की भारी भीड़ उमड़ती है। इसमें रस्मों को सकुशल संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात होना चाहिए। इसपर डीएम और एसएसपी ने पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने का आश्वासन दिया।

दुकानदारों ने की जगह दिलाने की मांग
कलियर पहुंचे डीएम और एसएसपी से स्थानीय दुकानदारों ने मुलाकात की। इनमें वे दुकानदार शामिल थे जिनकी दुकानों हज हाउस रोड से हटा दी गई थीं। उन्होंने डीएम से मांग की कि उन्हें दुकानें लगवाने के लिए उचित जगह उपलब्ध कराई जाए। उर्स का इंतजार वह पूरे साल करते हैं लेकिन उनकी दुकानों को हटा दिया गया है। उन्हें रोजी-रोटी कमाने के लिए जगह दी जाए। इस दौरान जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने मेला अधिकारी एवं एसडीएम रुड़की विजयनाथ शुक्ला को स्थान चिह्नित कर हटाए गए सभी दुकानदारों को दुकानें लगाएं जाने के लिए जगह उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed