फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Now in three days will wage

अब तीन दिन में मिलेगी दिहाड़ी

Wed, 20 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Wed, 20 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन

रुड़की। मनरेगा मजदूरों को अब मजदूरी के लिए पंचायत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। केंद्र सरकार ने मजदूरों को राहत देते हुए भुगतान के लिए अलग से खाता खोल दिया है। इसमें मजदूरों की दिहाड़ी तीन दिन में ही पहुंच जाया करेगी।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही मनरेगा योजना में ग्रामीणों को एक साल में सौ दिन का रोजगार गांव में देने का प्रावधान है। जिले में फिलहाल मनरेगा में 174687 मजदूर पंजीकृत हैं। इनमें से 38160 मजदूर लगातार मनरेगा के तहत काम कर रहे हैं। लेकिन दिहाड़ी के लिए इन्हें पंचायत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ते हैं।
विज्ञापन


इसके पीछे अधिकारी कारण बताते हैं कि केंद्र सरकार राज्य को मनरेगा मटीरियल एवं मजदूरों का पैसा एक ही एकाउंट में जारी करता है। उसके बाद राज्य सरकार मटीरियल एवं मजदूरी का पैसा अलग-अलग कर मजदूरों के खातों में भेजता है। इस प्रक्रिया में देर हो जाती है। जिसकी वजह से मजदूरों को मजदूरी देने में दो से तीन महीने का समय लगता है। समय से दिहाड़ी न मिलने पर लोग अब मनरेगा में काम करने से कतरा भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने मजदूरों को राहत देने के लिए राज्यस्तर पर अलग मजदूरी का बैंक एकाउंट खोल दिया है। इस खाते में केंद्र सरकार केवल दिहाड़ी का पैसा रखेगी। इस पहल से अब मजदूरों को एक सप्ताह से 15 दिन की मजदूरी कंप्यूटर में फीड होते ही तीन दिन बाद मिल जाया करेगी।


इनका कहना है
मजदूरी का खाता अलग होने से अब मजदूरों को जल्द भुगतान मिल जाया करेगा। इससे मनरेगा के कार्यों में तेजी आने से गांवों का विकास होने के साथ ही ग्रामीणों की काम में दिलचस्पी बढ़ेगी।
सोनिका, सीडीओ, हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed