{"_id":"67c36a5072516104e70e0ccf","slug":"now-iit-roorkee-said-never-called-sam-pitroda-2025-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: अब IIT रुड़की ने कहा- सैम पित्रोदा को कभी नहीं बुलाया, विवाद पर केंद्रीय मंत्रालय ने मांगी थी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: अब IIT रुड़की ने कहा- सैम पित्रोदा को कभी नहीं बुलाया, विवाद पर केंद्रीय मंत्रालय ने मांगी थी जानकारी
Sun, 02 Mar 2025 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की
अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 02 Mar 2025 06:00 AM IST
सार
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से मांगी गई जानकारी के जवाब में संस्थान ने स्पष्ट किया है कि पित्रोदा को आईआईटी रुड़की ने कभी भी अधिकारिक निमंत्रण ही नहीं दिया।
विज्ञापन
Sam Pitroda
- फोटो : एएनआई
विस्तार
पिछले कई दिनों से आईआईटी के छात्रों से वर्चुअल संवाद के दौरान वीडियो को हैक कर स्क्रीन पर अश्लील कंटेंट प्रसारित करने के बयान काे लेकर चर्चा में आए कांग्रेस की विदेश शाखा के प्रमुख सैम पित्रोदा के दावे को आईआईटी रुड़की ने भ्रामक और निराधार बताया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से मांगी गई जानकारी के जवाब में संस्थान ने स्पष्ट किया है कि पित्रोदा को आईआईटी रुड़की ने कभी भी अधिकारिक निमंत्रण ही नहीं दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एक वेबकास्ट के दौरान कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने बयान दिया था कि आईआईटी रांची में छात्रों से वर्चुअली बात करते हुए स्क्रीन पर अश्लील कंटेंट चलने लगा था। जिस पर उन्होंने वीडियो कॉल को तुरंत बंद करा इवेंट समाप्त करा दिया था। यह बात उन्होंने साइबर सुरक्षा पर चिंता जताते हुए कही थी।
विज्ञापन
उनके इस बयान पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने आधारहीन और अज्ञानतापूर्ण बताते हुए कहा कि रांची में तो आईआईटी ही नहीं है। वहां इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) है। इसके बाद आईआईआईटी रांची ने भी कहा कि सैम पित्रोदा को उन्होंने आमंत्रित नहीं किया। इसके बाद सैम ने सफाई दी थी कि यह घटना आईआईटी रुड़की में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई थी। इस पर केंद्रीय मंत्रालय ने आईआईटी रुड़की से जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की ने पड़ताल कर मंत्रालय को जानकारी दी कि पित्रोदा को उन्होंने ऐसा कोई आधिकारिक निमंत्रण नहीं दिया। आईआईटी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस तरह की गलत सूचना आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान की छवि को धूमिल करने जैसा है। ऐसा गैर-जिम्मेदाराना बयान प्रतिष्ठित संस्थानों की विश्वसनीयता को कम करने का प्रयास प्रतीत होता है।