{"_id":"c13096fa28e348d7b2fc5d6fe0e70565","slug":"now-elderly-and-female-patients-will-have-trouble-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बुजुर्ग व महिला मरीजों को नहीं होगी परेशानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बुजुर्ग व महिला मरीजों को नहीं होगी परेशानी
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
Updated Sat, 23 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। सिविल अस्पताल रुड़की में आने वाले बुजुर्ग, महिला और दिव्यांग (विकलांग) को अब कोई परेशानी नहीं होगी। उनकी मदद आशा हेल्प डेस्क करेगी। शुक्रवार को सिविल अस्पताल में आशा हेल्प डेस्क का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन विधायक प्रदीप बत्रा ने किया।
विज्ञापन
विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि आशा हेल्प डेस्क एक अच्छी शुरूआत है। इससे उन बुजुर्ग, महिला और दिव्यांग मरीजों को मदद मिलेगी जो अस्पताल में उपचार के लिए आते हैं और सही जानकारी न होने पर उन्हें परेशान होना पड़ता है। अस्पताल मैनेजर आरके गुप्ता ने आशा हेल्प डेस्क से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दी। बताया कि डेस्क पर प्रतिदिन मरीजों की मदद के लिए दो आशाएं मौजूद रहेंगी। डेस्क के पास सभी डाक्टरों एवं अन्य स्टाफ आदि के नंबर भी मौजूद रहेंगे। मौके पर सीएमओ डा. सुषमा गुप्ता, डा. एमएमपी सिंह, डा. एके मिश्रा, डा. संजय कंसल, मनोज नवानी, नीरज गुप्ता, एसपी बडोला, बीसी ममगई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन