{"_id":"692aea43163ebf0c480d0218","slug":"no-trace-of-the-missing-girl-and-woman-roorkee-news-c-5-1-drn1027-845249-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: लापता बच्ची और महिला का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: लापता बच्ची और महिला का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
पांच वर्षीय बच्ची के साथ लापता महिला का तीन माह बाद भी पता नहीं लग सका। पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी के मामले को अपहरण की धाराओं में बदलकर नए सिरे से उनकी तलाश शुरू कर दी है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी पत्नी उनकी पांच वर्षीय बच्ची के साथ 20 अगस्त की शाम को घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं आई। संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद भी महिला और बच्ची का कहीं पता नहीं लग सका।
ग्रामीण की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। काफी प्रयास के बाद भी उनका अब तक सुराग नहीं लगा। इसपर पुलिस ने अब महिला और बच्ची की गुमशुदगी के मामले को अपहरण की धाराओं में बदल दिया है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर महिला और बच्ची की नए सिरे से तलाश शुरू की गई है।