फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   no politics in army operation

सेना की कार्रवाई पर न हो राजनीति

Sun, 16 Oct 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 16 Oct 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
no politics in army operation
गढ़वाल राइफल्स के स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलकी - फोटो : amarujala

गढ़वाल राइफल्स पूर्व सैनिक कल्याण समिति, रुड़की की ओर से रविवार को लालकुुर्ती में आयोजित दशहरा मिलन समारोह का शुभारंभ शहीद गबर सिंह के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर किया गया। इस मौके पर शहीदों की पत्नियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कैप्टन जेएन बुडाकोटी ने कहा कि जवान सरहदों पर दिनरात सर्दी गर्मी और बरसात में सीना ताने खड़े रहते हैं। तभी देशवासी चैन की नींद सो पाते हैं। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। सेना को इसका कोई सबूत देने की जरूरत नहीं है। सेना से ऐसा कोई सबूत नहीं मांगा जा सकता है। यह देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि देश की रक्षा को पूर्व सैनिकों की जरूरत पड़ती है तो वह बिना किसी विलंब के सीमा पर जाने को तैयार हैं। समारोह में मुख्य अतिथि रविंद्र पनियाला ने भी विचार रखे। इससे पूर्व गढ़वाली परंपरागत ईष्ट देवाओं की संस्तुति की गई। 
विज्ञापन


छात्राओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाटक आदि प्रस्तुत किए। समारोह का समापन बद्री विशाल एवं जय मां दुर्गे के उद्घोष के साथ किया। कर्नल बीएस रावत, कैप्टन बिलोचन प्रसाद बलूनी, कैप्टन दर्शन सिंह, कैप्टन बीएस नेगी, राजेंद्र सिंह रावत, सूबेदार मेजर जसपाल सिंह, जय कृष्ण कांति, सतीश नेगी, डीएस नेगी, जगमोहन सिंह रावत, भगवान सिंह रावत, बीएस पुंडीर, विनोद जखवाल, जेपी बुड़ाकोटी, संतोष नेगी, दिगंबर सिंह नेगी, दर्शन सिंह, राकेश भट्ट आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद की पत्नियों को किया सम्मानित
विद्यावती देवी, धर्मादेवी, उमा देवी, आनंदी देवी, महेश्वरी देवी आदि को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed