फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   No one desires to change the whole team

दल बदलकर भी अरमान नहीं हुए पूरे

Mon, 30 Jan 2017 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Mon, 30 Jan 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
 इस बार विधायक बनने की चाह में जिले के कई नेताओं ने विधानसभा चुनाव से ऐन वक्त पहले दल तो बदल लिए, लेकिन इसके बाद भी कई को टिकट मिलने में सफलता नहीं मिल पाई। जिससे यह नेता अपने पुराने दलों को छोड़कर नए दलों में भी वैसे ही रह गए जैसी इनकी स्थिति पहले वाले थी।
विज्ञापन


बसपा से तीन बार विधायक रह चुके हरिदास ने पार्टी से टिकट नहीं मिलने से आचार संहिता लगने से पहले ही कांग्रेस की सदस्यता लेकर टिकट की दावेदारी की थी। रुड़की के पूर्व ब्लॉक प्रमुख कपिल कुमार ने भी बसपा से टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था,  लेकिन बसपा के बाद हरिदास और कपिल टिकट मिलने की लड़ाई में राजपाल से ही हार गए। इसके अलावा सपा से सांसद रहे राजेंद्र बाड़ी ने भी कांग्रेस के बाद भाजपा का दामन थामा था। उन्होंने झबरेड़ा सुरक्षित सीट से टिकट का मांग की थी, लेकिन इस सीट पर देशराज कर्णवाल ने बाजी मार ली।
विज्ञापन


वर्ष 2012 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े चौधरी कुलवीर सिंह एवं कांग्रेस के जिला महासचिव रहे एवं गन्ना विकास समिति लिब्बरहेड़ी के चेयरमैन चौधरी कुलदीप ने भी चुनाव से ऐनवक्त पहले भाजपा में शामिल होकर मंगलौर सीट से दावेदारी की थी, लेकिन यहां ऋषिपाल बालियान को पार्टी ने टिकट दिया। इसके अलावा वर्ष 2014 का चुनाव लड़ चुके हाजी इस्लाम ने बसपा को अलविदा कहकर भाजपा से टिकट के लिए आवेदन किया था, लेकिन यहां पार्टी ने कमल खिलाने के लिए जयभगवान पर भरोसा जताया। इसके अलावा भी कई छोटे-बड़े नेताओं ने दल-बदल कर विधायक बनने का रास्ता तो बनाया, लेकिन जिन दलों में यह गए वहीं उनको टिकट नहीं दिया। अब यह अपने घरों में बैठकर तमाशा देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed