फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   no mask no driving license

मास्क नहीं तो ड्राइविंग लाइसेंस नहीं

Sun, 18 Jul 2021 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
no mask no driving license
एआरटीओ कार्यालय में स्लॉट बुक करने नई व्यवस्था के तहत पहले दिन लोगों की ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए भीड़ उमड़ी। अधिकारियों ने मास्क पहनकर नहीं आने वाले लोगों का नंबर रिजेक्ट कर दिया और उन्हें अगले दिन आने के निर्देश दिए गए। पहले दिन कार्यालय में करीब 90 स्थायी और लर्निंग लाइसेंस बनाए गए।
विज्ञापन

15 जुलाई तक एआरटीओ कार्यालय में मार्च और अप्रैल में बुक किए गए स्लॉट के तहत लर्निंग लाइसेंस बना दिए गए थे। इसके बाद 16 जुलाई को नए सिरे से स्लॉट बुक कराने की व्यवस्था शुरू की गई थी। पहले दिन 54 स्थायी और 39 लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए स्लॉट बुक कराए गए थे। शनिवार को स्लॉट बुक करवाने लोग लोगों की भीड़ कार्यालय पहुंची। एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा ने बताया कि पहले दिन कार्यालय में भारी भीड़ आ गई। इस दौरान कर्मचारियों ने शिकायत की कि कुछ लोग बिना मास्क के कार्यालय में दाखिल हो रहे हैं। ये लोग अन्य लोगों के लिए भी खतरा बन रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अधीनस्थों को आदेश दिए कि जो लोग बिना मास्क अंदर आ रहे हैं, उनका स्लॉट नंबर आज के लिए रद्द कर वापस भेज दिया जाए। ऐेसे में जैसे ही कुछ लोगों के स्लॉट नंबर रद्द किए गए तो अधिकतर ने मास्क पहन लिया। जिनका नंबर रद्द कर दिया गया था, उन्हें अगले दिन मास्क पहनकर कार्यालय में बुलाया गया है। हालांकि, इन लोगों को दोबारा स्लॉट बुक नहीं करना पड़ेगा। इसके बाद गेट पर बिना मास्क वालों को प्रवेश नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि पहले दिन करीब 90 लोगों ने स्थायी और लर्निंग लाइसेंस बनवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed