फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   NIA again camping in Roorkee

रुड़की में एनआईए ने फिर डाला डेरा

Sat, 17 Sep 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 17 Sep 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
NIA again camping in Roorkee
Saudi Arabia is responsible for spreading terrorism in the World
डेढ़ साल पहले डीएवी ग्राउंड के पास हुए धमाके और उसके बाद लंढौरा से धरे गए चार संदिग्ध आतंकियों के मामले में जांच पड़ताल के लिए एनआईए (नेशनल इनवेस्टीगेशन एजेंसी) टीम ने फिर रुड़की में डेरा डाल दिया है। दो दिन से टीम घटनास्थल और इसके आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर रही है।
विज्ञापन


डीएवी ग्राउंड के बाहर छह दिसंबर 2014 को हुए धमाके में एक छात्र तुषार की मौत हो गई थी। रुड़की और हरिद्वार स्टेशनों को भी कई बार धमकी भरे पत्र मिल चुके हैं। इसके अलावा छह माह पहले लंढौरा से धरे गए चार संदिग्ध आतंकियों के बाद से एनआईए टीम क्षेत्र में लगातार नजर रख रही है। इसको लेकर रुड़की, लंढौरा और आसपास के क्षेत्रों की कई बार टीम छानबीन कर चुकी है। अब फिर दो दिन से एनआईए टीम रुड़की में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने न सिर्फ पुलिस और एलआईयू अधिकारियों से जानकारी जुटाई । बल्कि घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी एसके सिंह ने बताया कि रूटीन जांच के लिए एनआईए टीम आती है। फिलहाल टीम रुड़की में हुए बम धमाके और संदिग्धों के मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed