{"_id":"57c5cc634f1c1bbf762cbbdd","slug":"newly-married-woman-died-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव विवाहिता की रहस्यमय हालात में मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव विवाहिता की रहस्यमय हालात में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 30 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
एक नव विवाहिता की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
मेहवड़ कला निवासी नवविवाहिता अलका रानी पत्नी विशाल की मंगलवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर विवाहिता के मायके के लोग मेहवड़ गांव पहुंचे। उन्होंने मामले हत्या की आशंका जताते हुए कलियर थाने में सूचना दी। कहा कि अलका रानी की मौत स्वाभाविक नहीं है। पुलिस ने बताया कि विवाहित महिला कपिल विहार कालोनी, पेपर मिल सहारनपुर की रहने वाली थी।
विज्ञापन
सात दिसंबर को उसकी शादी मेहवड़ गांव निवासी विशाल से हुई थी। मृतका के मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि ससुराल के पक्ष के लोगों का कहना है कि सोमवार की शाम को अलका की तबियत अचानक खराब हो गई थी। उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी महानंद का कहना है कि महिला के परिजनों की शिकायत पर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन