फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   NA

Roorkee News: विरोध के बीच टीम ने 25 घरों में बिजली चोरी पकड़ी

Mon, 09 Jan 2023 09:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 09 Jan 2023 09:31 PM IST
विज्ञापन
NA
ऊर्जा निगम की विजिलेंस और स्थानीय टीम ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर 25 लोगों को बिजली चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा। इनमें से कुछ लोग मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी कर रहे थे तो किसी ने सीधे लाइन पर कटिया डाली हुई थी। हालांकि इस दौरान टीम को एक गांव में ग्रामीणों का विरोध भी झेलना पड़ा।
विज्ञापन




सोमवार को ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम देहरादून से क्षेत्र में पहुंची। टीम ने स्थानीय एसडीओ और जेई को साथ में लेकर गांव में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। छापे की जानकारी मिलते ही बहुत से लोगों ने अपने घरों से कटिया उतारकर फेंक दी तो बहुत से लोग मकान बंद कर इधर-उधर हो गए। इस दौरान टीम हरिद्वार रोड स्थित बेलड़ा गांव में पहुंची। यहां पहुंचकर टीम ने लोगों के घरों की चेकिंग करनी शुरू की।
विज्ञापन






इसी बीच ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीण ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम की कार्रवाई का विरोध करने लगे। उन्होंने कहा कि गांव में किसी तरह चेकिंग नहीं होने दी जाएगी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। हालांकि अधिकारियों ने सरकारी काम में बाधा डालने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान टीम ने गांव में सात लोगों के घरों में बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने सभी लोगों की कटिया जमा कर ली। वहीं दूसरी ओर मुंडलाना बिजलीघर से जुड़े गांव में भी स्थानीय टीम ने चेकिंग की। इस दौरान टीम ने मुंडलाना, निजामपुर और शेखर गांव में छापे मारकर 18 लोगों को बिजली चोरी करते पाया। क्षेत्र के जेई अशोक कुमार ने संबंधित लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। इस दौरान विजिलेंस के एई हनुमान सिंह रावत, एई विजिलेंस धनंजय कुमार, इंस्पेक्टर बच्चन सिंह रावत, एसडीओ अनिता सैनी, जेई सुरेंद्र सिंह कुंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed