फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Municipal employees protest against the police

पालिका कर्मचारियों का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 13 Jul 2021 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Municipal employees protest against the police
अतिक्रमण हटाने गई नगरपालिका की टीम के साथ पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। साथ ही बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी है। नगरपालिका के कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस की अतिक्रमणकारी से साठगांठ है।
विज्ञापन

मंगलवार को नगरपालिका परिषद की टीम पुलिस चौकी के पास भूमि से अतिक्रमण हटाने गई थी। कार्रवाई के दौरान टिन शेड का कुछ हिस्सा टूटकर पुलिस चौकी में गिर गया। इसे लेकर पुलिस और नगरपालिका की टीम के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद पुलिस जेसीबी और चालक को कोतवाली ले आई। इसके बाद आक्रोशित पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अतिक्रमणकारी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। साथ ही जेसीबी और चालक को छोड़ने की मांग की, लेकिन पुलिस ने जेसीबी व चालक को छोड़ने से इनकार कर दिया। इससे नाराज कर्मचारियों ने पालिका के गेट पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नगरपालिका में तालाबंदी कर दी। उत्तराखंड निकाय कर्मचारी महासंघ के महामंत्री शमशाद अहमद ने कहा कि अतिक्रमण हटाने गई पालिका की टीम से अतिक्रमणकारी ने पुलिस के साथ मिलकर अभद्र व्यवहार किया और अतिक्रमण हटाने के आदेश की प्रति भी फाड़ दी। यही नहीं, आरोप है कि अधिशासी अधिकारी के साथ भी गालीगलौज की गई, जिसे लेकर महासंघ ने हड़ताल करने का निर्णय लिया है। बुधवार से पालिका के सभी कर्मचारी हड़ताल करेंगे। साथ ही नगरपालिका के कार्यालय में वैक्सीनेशन सेंटर को भी पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। कस्बे की सफाई भी नहीं की जाएगी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने जेसीबी चालक से कुछ देर रुकने की बात कही थी ताकि वह सीज किए गए वाहनों को हटा सकें। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed