फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Municipal Corporation is preparing list of Girasu buildings

Roorkee News: गिरासू भवनों की सूची तैयार कर रहा नगर निगम

Mon, 03 Apr 2023 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation is preparing list of Girasu buildings
वर्ष 2019 में तैयार की गई सूची में थे 20 जर्जर निर्माण
विज्ञापन


भूकंप की दृष्टि से जोन पांच में आता है रुड़की
शासन ने गिरासू भवनों की सूची तलब की है। नगर निगम ने इस सूची को तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इस दौरान वर्ष 2019 में तैयार की गई सूची को भी देखा जाएगा। इस सूची में शहर के 20 भवनों शामिल किया गया था। इसमें सरकारी और निजी दोनों भवन शामिल थे।
रुड़की भूकंप की दृष्टि से जोन पांच में आता है। भूकंप आने व तेज बारिश के समय गिरासू भवनों को सबसे अधिक खतरा रहता है। रुड़की क्षेत्र में कई सरकारी व निजी भवन जर्जर हैं। वह भूंकप के झटके और तेज बारिश में कभी भी गिर सकते हैं। शासन ने इसको गंभीरता से लिया है। नगर निगम से शहर में स्थित गिरासू भवनों की सूची बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस सूची में सरकारी और निजी दोनों भवनों को शामिल किया जाएगा। इस दौरान निगम अधिकारी वर्ष 2019 में बनाई गई 20 गिरासू भवनों की सूची के आधार पर भी मौके पर पहुंचकर सत्यापन करेंगे। जल्द ही यह कार्य पूरा किया जाना है।
विज्ञापन



इन इलाकों में हैं ज्यादा गिरासू भवन
पुराने व गिरासू हालत वाले भवन पुरानी तहसील, राजपूताना, पश्चिमी अंबर तालाब, पूर्वी अंबर तालाब, मकतूलपुरी, पुरानी तहसील, पश्चिमी राजपुताना, काशीपुरी, मेन बाजार व पुरानी कचहरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्जर हो चुका है सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल
पुरानी तहसील में राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल का भवन पूरी तरह से जर्जर है। यह भवन कब भरभराकर गिर जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसी तरह से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पड़ाव का भवन भी जर्जर है। इसके अलावा पुरानी कचहरी में सीईयू व सीपीयू का ऑफिस भी जर्जर है।






शहर में गिरासू भवनों की सूची तैयार की जा रही है। निर्माण अनुभाग यह सूची तैयार कर रहा है। इसके बाद उच्चाधिकारियों को इस संबंध में सूचित किया जाएगा। उनकी ओर से दिए जाने वाले निर्देशों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -एसपी गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, रुड़की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed