फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Municipal Commissioner strict on pending complaints of CM Helpline, instructions to resolve them in two days

Roorkee News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर नगर आयुक्त सख्त, दो दिन में निस्तारण के निर्देश

Fri, 07 Nov 2025 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Municipal Commissioner strict on pending complaints of CM Helpline, instructions to resolve them in two days
नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी ने नगर निगम में लंबित सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निस्तारण दो दिन में करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शुक्रवार को अधीनस्थों की बैठक लेकर कहा कि सभी विभाग अपनी-अपनी लंबित शिकायतों का समाधान निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित करें। शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन




नगर निगम रुड़की में इस समय लगभग 100 से अधिक शिकायतें लंबित हैं। इनमें मुख्य रूप से स्वास्थ्य, सफाई व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, निर्माण कार्य और राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें शामिल हैं। आयुक्त ने कहा कि इन सभी शिकायतों का निस्तारण जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक से पहले हर हाल में किया जाना चाहिए। नगर निगम में प्रतिदिन 25 से 30 शिकायतें सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त होती हैं।
विज्ञापन


आयुक्त ने संबंधित शाखाओं को निर्देशित किया कि हेल्पलाइन पर दर्ज प्रत्येक शिकायत का समय पर और गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतें आम जनता की समस्याओं से जुड़ी होती हैं इसलिए अधिकारी इसे गंभीरता से लें। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि शिकायतों के समाधान में देरी या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed