फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Mother-in-law and daughter-in-law working in the fields beaten up, case registered

Roorkee News: खेत में काम कर रही सास बहू को पीटा, मुकदमा दर्ज

Fri, 28 Feb 2025 11:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Mother-in-law and daughter-in-law working in the fields beaten up, case registered
लक्सर। खेत में काम करने गई सास-बहू पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में सास-बहू घायल हो गईं। बीच-बचाव करने आए ग्रामीण के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक लक्सर कोतवाली के रामपुर रायघटी गांव निवासी दीपक कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी सुनीती, मां मुकेश देवी और चाचा रोहताश 13 फरवरी को खेत में काम करने के लिए गए थे। इस बीच वहां आरोपी सत्यवीर, सत्यवीर के बेटे ईसम आदि हाथ में लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर आए। आरोपियों ने उसकी पत्नी और मां पर हमला कर दिया। मारपीट में उसकी पत्नी के सिर में चोट आई, जबकि उसकी मां के दोनों हाथ में फ्रैक्चर हो गया। बीच-बचाव करने पर उसके चाचा रोहताश के साथ भी मारपीट की गई। किसी तरह वहां से भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed