फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Mother and son attacked after entering their house, case filed against four

Roorkee News: घर में घुसकर मां-बेटे पर हमला, चार पर मुकदमा

Tue, 03 Dec 2024 01:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Mother and son attacked after entering their house, case filed against four
I
विज्ञापन

IIमहिला को गंभीर हालत में परिजनों ने देहरादून अस्पताल में कराया भर्ती
I
I

I
Iकहासुनी के बाद एक पक्ष ने युवक और उसकी मां पर ईंट से किया हमला
I
Iदो युवकों में कहासुनी के बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे के युवक और उसकी मां पर हमला कर दिया। इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला काे देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
I
I
I
Iलक्सर कोतवाली के भुरना गांव निवासी उदित ने पुलिस को बताया कि 28 नवंबर को वीरेन ने उसके साथ गाली-गलौज कर धमकी दी थी। इसपर उदित और उसकी मां अंगूरी ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इस पर वीरेन ने उसकी मां पर ईंट से हमला कर दिया। शोर मचाने पर वीरेन के परिवार के लोग भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन

I
Iआरोप है कि उक्त लोगों ने उदित के साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बताया कि गंभीर रूप से घायल अंगूरी को परिजनों ने देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। अब मामले में पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर वीरेन, अतरपाल, शिक्षा देवी और विशेष कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article