बहादराबाद से प्रधान के सबसे अधिक दावेदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को ब्लाकों में नामांकन का दौर खत्म होने के बाद शनिवार को भी आवेदनों की काउंटिंग होती रही। सबसे देर तक बहादराबाद और नारसन ब्लाक के आवेदनों की गिनती हुई। प्रधान के लिए बहादराबाद ब्लाक से सबसे अधिक 693 उम्मीदवारों ने ताल ठोकी है।
नारसन से प्रधान के लिए 579 उम्मीदवार हैं। वहीं भगवानपुर से 569 दावेदार हैं। लक्सर ब्लाक से प्रधान पद के लिए 543 लोगों ने नामांकन कराया है, वहीं रुड़की ब्लाक से 475 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे कम खानपुर ब्लाक से प्रधान पद के 182 उम्मीदवार सामने आए हैं।
नामांकन खत्म होने के बाद अब आवेदनों की जांच शुरू कर दी गई है। अब दस दिसंबर सभी ब्लाकों में नाम वापसी हो सकेगी। इसके बाद अलग-अलग ब्लाकों में तिथिवार चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। सबसे पहले 11 दिसंबर को लक्सर खानपुर ब्लाक में चुनाव चिह्न दिए जाएंगे।
इसके बाद 17 दिसंबर को बहादराबाद और भगवानपुर ब्लाक में चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। फिर 23 दिसंबर को रुड़की और नारसन में उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न दिए जाएंगे।
जिला पंचायत में 328 महिला दावेदार
रुड़की। जिला पंचायत की 47 सीटों के लिए कुल 852 उम्मीदवारों ने ताल ठोकी है। इसमें 328 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 524 पुरुष प्रत्याशी हैं। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार 328 महिलाओं में से 277 आरक्षित श्रेणी में हैं, जबकि 51 अनारक्षित सीटों पर महिलाओं की दावेदारी है।
13,664 उम्मीदवार मैदान में
रुड़की। पंचायत चुनाव में 13664 उम्मीदवारों ने नामांकन दर्ज कराया है। इसमें सबसे अधिक बहादराबाद से 3692 उम्मीदवार हैं, जबकि सबसे कम खानपुर ब्लाक से 697 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें प्रधान पद के 3041, बीडीसी के 2726 और सदस्य के लिए 7897 लोगों ने दावेदारी की है।
ब्लाकवार प्रधान बीडीसी सदस्य कुल
बहादराबाद 693 656 2343 3692
नारसन 579 562 1417 2558
भगवानपुर 569 546 1423 2538
लक्सर 543 427 1124 2094
रुड़की 475 392 1218 2085
खानपुर 182 143 372 697
..................................................................
छह ब्लाक 3041 2726 7897 13664