फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Models displayed on social topics

सामाजिक विषयों पर प्रदर्शित किए मॉडल्स

Wed, 02 Mar 2022 08:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 08:25 PM IST
विज्ञापन
Models displayed on social topics
भगवानपुर क्षेत्र के भलस्वागाज स्थित संतोषी बाल विद्या मंदिर में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करत? - फोटो : ROORKEE
संतोषी बाल विद्या मंदिर में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान अतिथियों ने छात्रों की लगन और मेहनत को खूब सराहा।
विज्ञापन

बुधवार को तहसील क्षेत्र के भलस्वागाज में संतोषी बाल विद्या मंदिर के प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का डायरेक्टर ठाकुर वीरेंद्र सिंह एवं राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह पुंडीर ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में प्रतिभा का विकास होता है और उनमें आत्मविश्वास पैदा होता है। इस तरह के आयोजनों से अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलती है। साथ ही छात्र जीवन में आत्मविश्वास के साथ अपना कार्य करते हैं। प्रदर्शनी में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, हिंदी आदि विषय पर मॉडल बनाकर प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी में कक्षा एक से 10 तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रदर्शनी का आयोजन प्रधानाचार्य पंकज कुमार, अंजली राणा और सलमान मलिक के निर्देशन में किया गया। प्रदर्शनी में चौधरी पलक त्यागी, निधि कश्यप, विधि कश्यप, रितिका त्यागी, माही प्रजापति, आदित्य चौधरी, सत्यम राणा, आशीष कुमार, अभिषेक कुमार, वर्णिका शर्मा, अवी चौधरी, वंश परमार ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करने वालों में मोहिनी पुंडीर, गीता रौतेला, सीमा चौधरी, अब्दुर रहमान, राजकुमारी गुप्ता, लोकेंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed