फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   MLA's son and daughter join BJP but block chief doubts

विधायक के बेटा-बेटी भाजपा में तो शामिल, पर ब्लॉक प्रमुख पर संशय

Mon, 03 Oct 2022 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:09 PM IST
सार

इस ज्वाइनिंग को लेकर ममता राकेश पर कांग्रेस पार्टी के भीतर और सोशल मीडिया पर जमकर प्रहार हो रहे हैं। वहीं ममता राकेश बेटों के बड़े होने और पार्टी में उपेक्षा होने के चलते भाजपा को ज्वाइन करने की बात कह रही हैं। बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने रविवार देर रात तक मंथन के बाद मामला होल्ड कर दिया है।

विज्ञापन
MLA's son and daughter join BJP but block chief doubts

विस्तार

कांग्रेस विधायक ममता राकेश का बेटा और बेटी भाजपा में शामिल तो हो गए हैं लेकिन बेटी को भाजपा के समर्थन से ब्लॉक प्रमुख बनाए जाने पर संशय है। बताया जा रहा है कि संगठन स्तर पर इसे संवेदनशील मामला मानते हुए फिलहाल रोक लगा दी गई है। वहीं अब पूर्व विधायक की बेटी और कांग्रेस विधायक की बेटी में से किसे चुनाव लड़ाया जाए इसे लेकर खींचतान चल रही है।
विज्ञापन

विगत रविवार को भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश के बेटे अभिषेक राकेश और बेटी आयुषि ने भाजपा ज्वाइन कर सभी को चौंका दिया था। इस ज्वाइनिंग को लेकर ममता राकेश पर कांग्रेस पार्टी के भीतर और सोशल मीडिया पर जमकर प्रहार हो रहे हैं। वहीं ममता राकेश बेटों के बड़े होने और पार्टी में उपेक्षा होने के चलते भाजपा को ज्वाइन करने की बात कह रही हैं। वहीं दूसरी तरफ माना जा रहा है कि आयुषि को भगवानपुर ब्लॉक अध्यक्ष बनवाने के लिए ही ममता राकेश ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

वहीं ममता राकेश के देवर सुबोध राकेश पहले ही यह आरोप लगा चुके हैं कि भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल की सलाह पर ही बच्चों को भाजपा में शामिल कराया गया। चुनाव में भी देवेंद्र अग्रवाल ने ममता राकेश की मदद की थी। ऐसे में माना जा रहा था कि भाजपा आयुषि को ब्लॉक अध्यक्ष के लिए समर्थन देगी लेकिन इसे लेकर संशय बढ़ता जा रहा है। बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने रविवार देर रात तक मंथन के बाद मामला होल्ड कर दिया है। वहीं पूर्व भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल अपनी बेटी के समर्थन के लिए सक्रिय हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार प्रदेश संगठन ने उन्हें चुनाव की तैयारी शुरू करने के लिए भी कह दिया है। अब देखना यह होगा कि ममता राकेश और देशराज कर्णवाल की बेटियों में से इस पद के लिए किसके हाथ बाजी लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed