फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   MLA Lace cut, get it done

विधायक जी फीता तो काट दिया, निर्माण भी तो कराओ

Mon, 19 Jul 2021 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
MLA Lace cut, get it done
जनप्रतिनिधि वाहवाही लूटने के लिए निर्माण कार्यों का जल्दबाजी में फीता काटकर उद्घाटन तो कर देते हैं, लेकिन काम शुरू भी हुआ या नहीं इसकी सुध नहीं लेते। रुड़की से झबरेड़ा को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग के उद्घाटन के छह महीने बाद भी निर्माण शुरू नहीं होने पर अब लोग सवाल कर रहे हैं कि विधायक जी फीता तो काट दिया है, लेकिन निर्माण कब शुरू होगा।
विज्ञापन

झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने छह माह पहले रुड़की को झबरेड़ा से लाठरेदवा होते हुए जोड़ने वाले मार्ग के निर्माण कार्य का फीता काटकर शिलान्यास किया था, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ। हालत यह है कि यह मार्ग पैदल चलने के लायक भी नहीं है। पूरे रास्ते में मिट्टी और पानी भरा हुआ दिखाई दे रहा है। यह मार्ग बनता है तो रुड़की से झबरेड़ा की दूरी 11 किमी कम हो जाएगी। फिलहाल वाया मंगलौर झबरेड़ा की दूरी करीब 20 किमी है जबकि वाया पुहाना 22 किमी दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

वहीं, लाठरदेवा मार्ग से यह दूरी महज नौ किमी रह जाएगी। करीब छह माह पूर्व तीन करोड़ 27 लाख की लागत से बनने वाले इस मार्ग का विधायक ने शिलान्यास किया था। पीडब्ल्यूडी की ओर से पंवार एंड कंपनी को इस कार्य का वर्क ऑर्डर जारी किया गया है। विभागीय एई एसके मोंगा ने बताया कि ठेकेदार को नोटिस जारी किया जा रहा है। वहीं, विधायक देशराज कर्णवाल का कहना है कि यह विभागीय अधिकारियों के साथ ही ठेकेदार की बड़ी लापरवाही हैै। इस बाबत अधिकारियों से वार्ता कर निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed