{"_id":"5e20a7b08ebc3e4b58684702","slug":"mla-gave-instructions-to-complete-the-stalled-works-in-one-month-roorkee-news-drn3330017183","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने दिए रुके हुए कार्यों को एक माह में पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने दिए रुके हुए कार्यों को एक माह में पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन
झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने पिछले साल के रुके हुए विकास कार्यों को एक महीने के भीतर पूरा करने और हॉट मिक्स प्लांट का कार्य मार्च से पहले शुरू करने के निर्देश दिए।
बैठक के बाद विधायक देशराज कर्णवाल ने बताया कि समीक्षा बैठक में एक वर्ष से लंबित कार्यों को एक महीने में पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। अधिकारियों के निर्देशित किया गया है कि दूसरे विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर मार्गों के निर्माण में आने वाली सभी बाधाओं को दूर कर कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने बताया कि झबरेड़ा विधानसभा में राज्य योजना से 4173 लाख के 42 कार्यों में से 25 और जिला योजना के अंतर्गत स्वीकृति 447 लाख के सभी 29 कार्यों को पूरा करा दिया गया है। केंद्रीय सड़क निधि से पास 534 लाख रुपये से मंगलौर-देवबंद-ननौता मार्ग के सुदृढ़ीकरण की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस कार्य का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा। इन सभी कार्यों के पूरा होने पर झबरेड़ा विधानसभा में क्षेत्रीय जनता को यातायात की सुगम सुविधा मिलेगी। बैठक में पीडब्ल्यूडी के एसई सतवीर सिंह त्यागी, एके चौहान, सुनील कुमार, सुशील त्यागी, नवीन कर्णवाल, मुस्तकीम मौजूद रहे।
पीएम से की लापता जवान की तलाश की मांग
खानपुर। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान सीमा पर गुलमर्ग के अनंतनाग में गश्त के दौरान लापता हुए उत्तराखंड के हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी की युद्ध स्तर पर तलाश कराए जाने की मांग की है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखंड का सुपूत 11वीं गढ़वाल राइफल के हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी पाकिस्तान सीमा पर गुलमर्ग के अंनतनाग मेें गश्त के दौरान लगभग एक हफ्ता पहले लापता हो गये थे, लेकिन अब तक उनका कोई अता पता नहीं चला है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से लापता जवान की युद्धस्तर पर तलाश की मांग की है पत्रकार वार्ता में नीटू चौधरी, सुमित परमार, शाहिद अली, मनोज चौधरी, मोहित शर्मा, मोहित चौधरी, शुभम, संजय ढोलके, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।