फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   MLA accused of misbehavior

विधायक पर दुर्व्यवहार का आरोप, पुतला फूंका

Tue, 14 Sep 2021 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
MLA accused of misbehavior
रुड़की स्थित गणेशपुर में विधायक प्रदीप बत्रा के खिलाफ प्रदर्शन करते गुर्जर समाज के लोग। - फोटो : ROORKEE
नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री की सभा में पूर्व पार्षद प्रद्युम्न पोसवाल के साथ विधायक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए गुर्जर समाज के लोगों ने उनका पुतला फूंका और विरोध में नारेेबाजी की।
विज्ञापन

सोमवार को गणेशपुर गांव में कांग्रेस नेता संजय तोमर उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में गुर्जर समाज के लोग एकत्रित हुए। इस दौरान संजय तोमर ने आरोप लगाया कि विधायक प्रदीप बत्रा ने पूर्व पार्षद दल के नेता एवं महामंत्री प्रद्युम्न पोसवाल के साथ मुख्यमंत्री की सभा में दुर्व्यवहार किया है। इससे क्षेत्र के गुर्जर समाज में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रद्युम्न पोसवाल का नहीं बल्कि पूरी गुर्जर बिरादरी का अपमान है। इसका जवाब जनता देगी और 2022 में यदि भाजपा प्रदीप बत्रा को टिकट देती है तो गुर्जर समाज उनका घोर विरोध करेगा। वहीं, विधायक प्रदीप बत्रा ने आरोपों से इनकार किया है। इस मौके पर रविंद्र तोमर, मोंटी तोमर, रवि चौधरी, अनिल कुमार, विकास पोसवाल, विश्वास पोसवाल, रवि तोमर, सुमित चौधरी, प्रवीण सिंह, सुनील भारद्वाज, गौरव, श्रीपाल, विजय प्रशांत, सुधीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed