फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Mitra massacre: three detained and questioned

बैंक मित्र की हत्या के मामले में तीन हिरासत में, जांच शुरू

Sun, 14 Jun 2020 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Mitra massacre: three detained and questioned
भगवानपुर। बैंक मित्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। वहीं, मृतक के भाई का कहना है कि घर लौटते समय उसके पास करीब ढाई लाख की नकदी थी। थानाध्यक्ष के अनुसार, अभी तक घटना में रंजिश जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर हत्याकांड की जांच की जा रही है। जल्द की बदमाशों को पकड़कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब चार बजे एसबीआई की मित्र शाखा के संचालक सहारनपुर निवासी अफजाल के भाई बिलाल की बदमाशों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह बैंक के काम निपटाकर घर लौट रहे थे। घटना के बाद एसएसपी डी. सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस और एसपी देहात एसके सिंह ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को जल्द खुलाने के निर्देश दिए थे। रविवार को मृतक का शव उसके गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, पुलिस शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही भगवानपुर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जिस जगह युवक को गोली मारी गई थी, वहां से आगे बहबलपुर और डाडा जलालपुर की ओर दो रास्ते जाते हैं। पुलिस उन रास्तों पर भी लोगों से जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

वहीं, एसबीआई के शाखा मैनेजर नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार को बिलाल ने 46 लोगों को करीब 45 हजार रुपये बांटे थे। मृतक के भाई अफजाल ने बताया कि घर लौटते समय बिलाल के पास करीब ढाई लाख रुपये रहे होंगे। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि बिलाल के पास कितनी रकम थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गोली के एंगल से कातिलों तक पहुंचने की कोशिश
पुलिस हत्याकांड के सभी तथ्यों का बारीकी से निरीक्षण कर रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि बिलाल को पीछे से गोली मारी गई है जबकि जानकारों के अनुसार, यदि बदमाश लूट के इरादे से हत्या करते हैं तो अक्सर सामने से ही वार किया जाता है। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि पीछे से गोली मारने की घटना कई आशंकाओं को जन्म दे रही है। ऐसे में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed