फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   miscreants made unconcius to watchman and looted goods of 10 lacs rupees.

चौकीदार को बेहोश कर गोदाम से लाखों का माल चोरी

Sat, 05 Nov 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 05 Nov 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन

एक कंपनी के गोदाम से चोरों ने दस लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया है। गोदाम में लैपटॉप और कंप्यूटर के पार्ट्स थे। चोरों ने घटना को अंजाम देने से पहले चौकीदार को धोखे से शराब में नशीला पदार्थ दे दिया। जिससे चौकीदार बेहोश हो गया। इसके बाद चोरों ने चाबियां लेकर गोदाम से सामान चोरी कर लिया।

विज्ञापन


चोर सामान एक गाड़ी से लेकर फरार हुए है। सीसी कैमरे में चोरों की पूरी करतूत कैद हुई है। पुलिस ने मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।  गंगनहर कोतवाली अंतर्गत मालवीय चौक पर स्थित कर्नाटका बैंक के बेसमेंट में गणेश विहार निवासी संदीप कुमार की फालकोन ऑटोमेशन्स के कंपनी गोदाम है। जिसमें लैपटॉप और कंप्यूटर आदि विभिन्न स्पेयर पार्ट्स रखे। रात के समय दो युवक गोदाम पर पहुंचे। जहां पर चौकीदार पहरा दे रहा था। दोनों युवकों ने चौकीदार से बातचीत शुरू की और धोखे से उसे शराब में नशीला पदार्थ दे दिया। जिससे चौकीदार बेहोश हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों युवकों ने उसकी जेब से चाबियां निकाल ली और गोदाम में खोलकर उसमें रखे चार लैपटॉप, एक टीएफटी, 16 एचएमटी, तीन लैपटॉप की बैटरी आदि सहित करीब 10 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोर सामान को एक सफेद रंग की गाड़ी में रखकर ले गए हैं। चोरों की संख्या में दो से अधिक थी। बैंक के बाहर लगे सीसी कैमरे में चोरों की यह पूरी करतूत रिकार्ड हुई है। पुलिस ने पीड़ित संदीप कुमार की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौकीदार ने दोनों युवकों को पहचान लिया है। जिसके चलते दोनों युवकों को नामजद किया गया है। जिसमें पंकज कुमार और सुमित कुमार निवासी नागल, सहारनपुर के नाम शामिल है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed