फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Millions were stolen with a friend to plead the case

मुकदमें की पैरवी के लिए दोस्त के साथ की थी लाखों की चोरी

Sun, 29 Aug 2021 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Millions were stolen with a friend to plead the case
भगवानपुर थाने में चोरी का खुलासा करते एसएसपी। - फोटो : ROORKEE
रुड़की। सहारनपुर में चल रहे दर्जनों मुकदमे की पैरवी करने के लिए एक युवक ने साथी के साथ मिलकर भगवानपुर में दो घरों में लाखों की चोरी कर डाली। पुलिस ने आरोपी को घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी के जेवर और अन्य सामान भी बरामद किया है। उसका पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार को एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने भगवानपुर थाना परिसर में प्रेसवार्ता कर बताया कि शनिवार को तौकीर आलम निवासी भगवानपुर ने तहरीर देकर बताया था कि छह अगस्त को वह अपनी पत्नी को मायके छोड़कर किसी काम से देवप्रयाग गए थे। सात अगस्त को जब वह वापस आए तो घर का ताला टूटा हुआ था और जेवर समेत अन्य सामान गायब था। 24 अगस्त को अब्दुल माजिद निवासी रहमतनगर, भगवानपुर ने तहरीर देकर बताया था कि 23 अगस्त को परिवार के साथ अपनी बहन के घर पथरी गए थे। वापस आए तो ताला टूटा पड़ा था और जेवर समेत अन्य सामान गायब थे। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। एसएसपी ने बताया कि शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि चोरी में शामिल एक युवक खेलपुर-भगवानपुर रोड पर चोरी का सामान बेचने की फिराक में है।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और तौसीफ निवासी नन्हेड़ा पडोली, थाना नागल जिला सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी के जेवर और अन्य सामान बरामद किए। पूछताछ में तौसीफ ने बताया कि उसके खिलाफयूपी और उत्तराखंड में कई केस चल रहे हैं। तीन माह पूर्व ही वह सहारनपुर जेल से जमानत पर बाहर आया था। पुराने मुकदमों की पैरवी के लिए उसे पैसों की जरूरत थी। इसलिए उसने अपने दोस्त हसीन निवासी मोहल्ला हबीबगढ़, थाना मंडी सहारनपुर के साथ मिलकर दोनों घरों में चोरी की थी। एसएसपी ने बताया कि हसीन की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी। उधर, पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। इस दौरान एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल और सीओ मंगलौर पंकज गैरोला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दोनों स्मैक पीने के हैं आदी
एसएसपी ने बताया कि तौसीफ और हसीन स्मैक पीने के भी आदी हैं। वे स्मैक का शौक पूरा करने के लिए भी चोरी करते थे। साथ ही तौसीफ के खिलाफ सहारनपुर में करीब एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इसके संबंध में सहारनपुर पुलिस से भी जानकारी ली जा रही है।
--
एसएसपी ने थपथपाई एसओ पीडी भट्ट की पीठ
दो घरों में लाखों की चोरी के खुलासे में एक बार फिर एसओ पीडी भट्ट का नेटवर्क काम आया। एसओ ने अपने मुखबिरों को अलर्ट किया और खुलासे के लिए लगातार प्रयास करते रहे। पुलिस टीम के साथ सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही लोगों से जानकारी लेते रहे। उनकी मेहनत रंग लाई और आरोपी हत्थे चढ़ गया। एसएसपी ने एसओ की सराहना करते हुए पीठ थपथपाई और टीम को ढाई हजार रुपये इनाम की घोषणा की।

--
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
एसओ पीडी भट्ट, एसआई पुष्पेंद्र सिंह, अनिल बिष्ट, ब्रह्मदत्त बिजल्वाण, सिपाही विनोद कुंडलिया, गीतम सिंह, लाल सिंह, सुधीर चौधरी, सचिन कुमार, रविदत्त, भूपेंद्र सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed