फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   meeting

माहौल खराब करने वालों पर होगी कार्रवाई

Fri, 19 Jul 2019 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
meeting
कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने आमजनों से सहयोग की अपील की है। साथ ही माहौल खराब करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही सालियर गांव की कांवड़ को लेकर पुलिस ने रामपुर गांव में बैठक कर लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही।
विज्ञापन

सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने कहा कि शिवरात्रि के दिन 30 जुलाई की सुबह जल चढ़ाने के बाद उसी दिन शाम को सालियर क्षेत्र के ग्रामीण हरिद्वार से कांवड़ लेकर आते हैं। वर्ष 2015 में कांवड़ यात्रा के दौरान टकराव हो गया था। तभी से सालियर गांव की कांवड़ को लेकर पुलिस सतर्कता बरतती है। उन्होंने कहा कि अगर कोई कांवड़ यात्रा के दौरान माहौल खराब करने की चेष्टा करता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने कहा कि अगर कोई माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। कहा कि किसी भी सूरत में माहौल खराब करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान एसएसआई रणजीत तोमर, एसआई नितेश शर्मा, एसआई प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed