फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Medical store operator arrested with banned capsules

Roorkee News: प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

Thu, 02 Apr 2026 07:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Medical store operator arrested with banned capsules
पुलिस ने नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ एक मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 120 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन




लक्सर बाजार चौकी प्रभारी विपिन कुमार हेड कांस्टेबल शमशेर खां, रियाज अली और पंचम प्रकाश के साथ बुधवार देर शाम को लक्सर-रुड़की मार्ग पर गश्त पर निकले थे। इस दौरान मुखबिर से उन्हें एक व्यक्ति के प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ बसेड़ी-सेठपुर मार्ग पर आने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने मार्ग पर घेराबंदी कर एक स्कूटी सवार युवक को रोक लिया।
विज्ञापन




तलाशी लिए जाने पर उसके पास से नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले 120 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बॉबी कुमार निवासी ग्राम सेठपुर बताया। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक है। वह किसी युवक को कैप्सूल की डिलीवरी देने के लिए यहां मौजूद था। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed