{"_id":"5f4947068ebc3e9ff3777e98","slug":"martyr-farmer-raghuveer-was-the-true-benefactor-of-farmers-roorkee-news-drn354467439","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘किसानों के सच्चे हितैषी थे शहीद किसान रघुवीर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘किसानों के सच्चे हितैषी थे शहीद किसान रघुवीर’
विज्ञापन
मंगलौर गुड़मंडी में किसान नेता रघुवीर सिंह की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि देते भाकयू तोमर के ?
- फोटो : ROORKEE
मंगलौर में हरिद्वार बचाओ आंदोलन के दौरान प्राणों को न्यौछावर करने वाले किसान नेता चौधरी रघुवीर सिंह की पुण्यतिथि पर किसान संगठनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। किसान नेताओं ने कार्यक्रम में शासन-प्रशासन को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने शासन-प्रशासन पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया।
शुक्रवार को गुड़ मंडी मंगलौर में भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने रघुवीर सिंह को श्रद्धांजलि दी। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि हरिद्वार बचाओ आंदोलन के चलते मंगलौर नेशनल हाईवे एक सप्ताह तक जाम रहा था। इस बीच प्रशासन ने शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे किसानों पर गोलियां चलाई थी। इसमें किसान रघुवीर सिंह 28 अगस्त को शहीद हो गए थे। उनकी याद में भारतीय किसान यूनियन 28 अगस्त को शहीद दिवस के रूप में मनाते हैं। बालेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तराखंड सरकार पूर्ण किसान विरोधी सरकार है। किसानों का बकाया भुगतान नहीं हो रहा और न ही बर्बाद फसलों का मुआवजा मिल रहा। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह, अंकुर चौधरी, अश्वनी प्रधान, वीरेंद्र पाल, मास्टर मांगेराम, विवेक लोहान, विनीत कुमार, हरमीत सिंह, चमन लाल शर्मा, शीशपाल, मोहम्मद अजीम, महबूब, कुलदीप सैनी, अरविंद राठी, विकी राठी, किरण पाल, योगेश शर्मा, इंद्रजीत, हरेंद्र सिंह व संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर भाकियू तोमर के पदाधिकारियों ने किसान नेता चौधरी रघुवीर सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विकेश चौधरी ने कहा कि 28 अगस्त 2001 को मंगलौर गुड़ मंडी में निहत्थे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज और गोलीबारी की थी। इसमें तीन किसान घायल हो गए थे और किसान रघुवीर सिंह निवासी लिब्बरहेड़ी शहीद हो गए थे। उन्होंने कहा कि चौधरी रघुवीर सिंह सच्चे किसान हितैषी और किसानों के प्रेरणा स्रोत थे। उनका संघर्ष हमेशा किसानों के लिए मार्ग प्रशस्त करता रहेगा। इस दौरान धीरज मोहम्मदपुर, निर्दोष, अंकित, बृजपाल बेनीवाल, महाराज सिंह, अनिल, केपी सिंह, प्रवीण व राजेंद्र आदि उपस्थित रहे।